Dhoni पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज ने लगाए गंभीर आरोप

Manoj Tiwary On MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बेहतरीन कप्तानी से भारत को कई बड़े टूर्नामेंट जीताए। रिटायरमेंट के बाद धोनी की कप्तानी के चर्चे होते रहते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-25 16:35 IST

Manoj Tiwary, MS Dhoni, Sports, Cricket, Manoj Tiwary On MS Dhoni

Manoj Tiwary On MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बेहतरीन कप्तानी से भारत को कई बड़े टूर्नामेंट जीताए। रिटायरमेंट के बाद भी धोनी की कप्तानी के चर्चे होते रहते हैं। एक बार फिर से धोनी चर्चा में हैं। इस बार धोनी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। ये सभी आरोप टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने लगाए हैं।

Manoj Tiwary ने Dhoni पर लगाए कई गंभीर आरोप

दरअसल टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। मनोज तिवारी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक बनाने के बाद भी मनोज तिवारी को अगले मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। इस फैसले से उन्हें बहुत ही ज्यादा दुख हुआ था। इसके बाद उन्हें भारत के लिए अपना अगला मैच आठ महीने बाद खेलने को मिला था।

मनोज तिवारी ने हाल में ही एक इंटरव्यू में कहा कि, ये सब तो बहुत समय पहले हुआ था। अब ये अतीत की बात भी हो गई है। लेकिन हां, मुझे बहुत दुख तो होता ही है। अगर मैं ये कहूं कि, मुझे इस बात का दुःख नहीं है तो ये बहुत बड़ा झूठ होगा। लेकिन हम क्या ही कर सकते हैं? यही जीवन है और हमें बस आगे बढ़ना होता है। अगर मैंने कभी अपनी आत्मकथा लिखी या अपना खुद का पॉडकास्ट शुरू किया तो इन सब बातों को खुलकर बताऊंगा। लेकिन ये आसान नहीं था। जब कोई खिलाड़ी अपने पीक पर होता है तब उसे ड्रॉप कर दिया जाता है तो उसका आत्मविश्वास टूट जाता है। इससे आप की मानसिकता भी कहीं ना कहीं बदल जाती है।


जानकारी के लिए बता दें कि, मनोज तिवारी ने 2008 से 2015 के बीच भारत के लिए 12 वनडे और तीन टेस्ट मैच खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार रिकॉर्ड भी रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सीबी सीरीज के दौरान भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में मनोज तिवारी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन दिसंबर 2011 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। इसके बाद उन्हें जुलाई 2012 तक अगला मैच ही नहीं खेलने को मिला था। 

इससे पहले भी मनोज तिवारी ने कहा था कि, "वह एक दिन धोनी से पूछेंगे कि 12 साल पहले जब रोहित शर्मा और विराट कोहली रन नहीं बना पा रहे थे, तब भी सिर्फ उन्हें ही टीम से क्यों ड्रॉप किया गया था। 

Tags:    

Similar News