Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में एक और मेडल से चूकने के बाद भावुक हुई मनु भाकर, हार के बाद निराश मन से कही ये बात

Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करने वाली स्टार महिला शूटर मनु भाकर को मिली हार से टूटा मेडल का सपना

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-08-04 03:39 GMT

Manu Bhaker (Source_Social Media)

Manu Bhaker: फ्रांस में खेले जा रहे खेल के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में भारतीय लोगों का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली स्टार शूटिंग महिला खिलाड़ी मनु भाकर अंतिम पदक से चूक गई। शनिवार पेरिस ओलंपिक के 8वें दिन पूरे देश को देश की बेटी मनु भाकर से पदक की उम्मीदें थी। इस ओलंपिक में सिंगल्स और डबल्स में 2 कांस्य पदक जीतकर देश की झोली खुशियों से भरने वाली मनु भाकर से आखिरी उम्मीद थी। यहां पर मनु भाकर ने अपना पूरा दमखम लगाया, लेकिन पदक से उनका निशाना चूक गया।

मनु भाकर फाइनल पदक से चूकी

शनिवार को महिला निशानेबाज स्पर्धा में 25 मीटर पिस्टल राइफल का फाइनल मुकाबला था। इस मुकाबले में मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी पलों में उनका निशाना चूक गया और वो चौथे स्थान पर रही। इसके साथ ही मनु भाकर से एक और पदक की जो उम्मीदें थी, उसमें वो चूकने के साथ ही भारत के हाथ निराशा लगी। लेकिन देश की इस बेटी ने पेरिस ओलंपिक में पूरे देशवासियों का दिल जीतने का काम किया।

हार के बाद मनु भाकर हुई भावुक, कही ये बड़ी बात

25 मीटर की इस स्पर्धा में हारने के बाद मनु भाकर को पदक नहीं जीत पाने का काफी अफसोस हुआ। वो हार के बाद काफी भावुक हो गई। भारत के लिए इस बार के ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने इस हार के बाद जीओ सीनेमा पर बात करते हुए कहा कि, “मैं फाइनल में बहुत नर्वस थी। हमेशा अगली बार होता है और मैं पहले से ही उसका इंतजार कर रही हूं लेकिन मैंने अपनी पूरी कोशिश की। मैंने शांत रहने की कोशिश की और अपना बेस्ट देने का प्रयास किया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। चौथा स्थान अच्छी स्थिति नहीं है।”

मनु ने पेरिस ओलंपिक में जीते 2 कांस्य पदक

भारत की स्टार युवा महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक को यादगार बना दिया। उन्होंने इस बार 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। मनु भाकर ने भारत को 12 साल बाद शूटिंग स्पर्धा में ओलंपिक इतिहास में मेडल दिलाया है। साथ ही वो शूटिंग स्पर्धा में वो मेडल जीतने वाली पहली महिला भारतीय खिलाड़ी बनी। मनु भाकर ने एक कांस्य पदक व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता तो दूसरा पदक सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में जीता।

Tags:    

Similar News