Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतने के बाद देश की बेटी मनु भाकर लौटी भारत, हुआ भव्य स्वागत

Manu Bhaker: दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह पहुंची मनु भाकर, माला पहनाकर किया स्वागत, फिर कोच जसपाल रामा के साथ खुली जीप में सवार होकर निकली मनु

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-08-07 06:36 GMT

Manu Bhaker (Source_Social Media)

Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का मान बढ़ाने वाली मनु भाकर अपने देश लौट आयी है। इस ओलंपिक में 2 मेडल अपने नाम कर इतिहास रचने वाली भारत की महिला शूटिंग स्टार खिलाड़ी मनु भाकर बुधवार सुबह अपने देश भारत लौटी। अपने देश में कदम रखते ही देश की बेटी मनु भाकर का भव्य स्वागत किया गया।

देश की बेटी मनु भाकर लौटी भारत, हुआ खास स्वागत

पेरिस ओलंपिक में शूटिंग स्पर्धा में 2 कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में 2 मेडल डालने वाली मनु भाकर 7 अगस्त बुधवार सुबह देश लौटी। देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मनु भाकर उतरी, जहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। यहां पर भारतीय लोगों ने उनका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया, और वहां पर मनु भाकर के माता-पिता मौजूद थे, उन्होंने अपनी बेटी का माथा चूमकर उन्हे आशीर्वाद दिया। साथ ही मनु के कोच जसपाल राणा का भी स्वागत किया गया। और इसके बाद अपने कोच जसपाल राणा के साथ खुली जीप में सवार होकर निकली।

मनु भाकर का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचते हुए वो किसी एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी। हरियाणा के झज्जर से ताल्लुक रखने वाली मनु भाकर ने इस ओलंपिक में महिला शूटिंग एवेंट में 2 मेडल अपने नाम किए। मनु ने पहला मेडल महिला शूटिंग एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके बाद उन्होंने मिक्स्ट डबल्स शूटिंग इवेंट में भारत के सरबजोत सिंह के साथ मिलकर एक और कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में 2 मेडल डाले। इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद वो अब देश लौट आयी है।

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर होंगी भारत की ध्वजवाहक, फिर से जाएंगी पेरिस

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर भारत की तरफ से महिला ध्वजवाहक होंगी। ऐसे में वो रविवार को फिर से पेरिस लौट जाएंगी। मनु भाकर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद देशवासियों से मिले इतने प्यार को लेकर कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि देश में इतना प्यार मिल रहा है। मनु भाकर अब पूरे भारत देश में हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ नाम बन चुका है। इस महिला खिलाड़ी से अब आने वाली शूटिंग स्पर्धा में मेडल की उम्मीदें रहेंगी। मनु भाकर 22 वर्ष की हैं, जिन्हें टोक्टो ओलंपिक 2020 में अपनी पिस्टल में तकनीकि गड़बड़ की वजह से खेलने का मौका नहीं मिल सका था। लेकिन उस निराशा को उन्होंने इस बार दूर करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

Tags:    

Similar News