रद्द हो सकता है IPL-10 , BCCI को होगा करोड़ों का नुकसान, 5 अप्रैल को खेला जाना है पहला मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर एक ऐसा खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते इस बार का आईपीएल-10 रद्द हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एडमिन कमेटी (COA) और स्टेट क्रिकेट एसोसिएशंस के बीच विवाद चल रहा है।

Update: 2017-03-10 07:10 GMT

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर एक ऐसा खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते इस बार का आईपीएल-10 रद्द हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एडमिन कमेटी (COA) और स्टेट क्रिकेट एसोसिएशंस के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में इस बार होने वाले आईपीएल-10 के आयोजन पर खतरा आ सकता है, वहीं अगर ये लीग नहीं होती है, तो इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को तकरीबन 2500 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें...IPL नीलामी: इंग्लिश खिलाड़ी बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी, 14.50 में पुणे ने खरीदा

जानें क्यों होगा ऐसा

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर आईपीएल-10 नहीं होता है, तो बीसीसीआई को 2500 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

-हर क्रिकेट एसोसिएशन को आईपीएल के एक मैच के लिए 60 लाख रुपए दिए जाते हैं।

-जिसमें 30 लाख बीसीसीआई से और बाकी फ्रेंचाइजी से मिलते हैं।

-जो खेल, प्रैक्टिस, लाइटिंग, मैदान को तैयार करने और ग्राउंड स्टाफ पर खर्च किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें...IPL 2017: इंडियंस में स्पिनर करण शर्मा पर लगी सबसे महंगी बोली, मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा

आईपीएल - 10 का पहला मैच 5 अप्रैल को

-लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक लोढ़ा समिति की सिफारिशें राज्य संघ लागू नहीं करेंगे, तब तक बीसीसीआई से कोई फंड उन्हें जारी नहीं होगा।

-ऐसे में सभी राज्य संघों ने हाथ उठाते हुए साफ कहा है कि जब तक उन्हें बीसीसीआई फंड नहीं देगा वो मैच नहीं करा सकते हैं।

-आईपीएल के 10वें सीजन का पहला मैच 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खेला जाना है।

-जिसका पहला मुकाबला आईपीएल 2016 विजेता रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और रनरअप टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होना है।

यह भी पढ़ें...IPL: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से हटाए गए महेंद्र सिंह धोनी, स्टीव स्मिथ बने नए कैप्टन

आगे की स्लाइड में पढ़ें आईपीएल-10 का पूरा शेड्यूल…

आईपीएल-10 का शेड्यूल

-5 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद Vs रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (हैदराबाद )

-6 अप्रैल- राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स Vs मुंबई इंडियंस (पुणे)

-7 अप्रैल- गुजरात लॉयंस Vs कोलकाता नाइटराइडर्स (राजकोट)

-8 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब Vs राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स (इंदौर)

-8 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर Vs दिल्ली डेयरडेविल्स (बेंगलुरू)

-9 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद Vs गुजरात लॉयंस (हैदराबाद)

-9 अप्रैल- मुंबई इंडियंस Vs कोलकाता नाइटराइडर्स (मुंबई)

-10 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब Vs रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (इंदौर)

-11 अप्रैल- राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स Vs दिल्ली डेयरडेविल्स (पुणे)

-12 अप्रैल- मुंबई इंडियंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई)

-13 अप्रैल- कोलकाता नाइटराइडर्स Vs किंग्स इलेवन पंजाब (कोलकाता)

-14 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर Vs मुंबई इंडियंस (बेंगलुरू)

-14 अप्रैल- गुजरात लॉयंस Vs राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (राजकोट)

-15 अप्रैल- कोलकाता नाइटराइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)

-15 अप्रैल- दिल्ली डेयरडेविल्स Vs किंग्स इलेवन पंजाब (दिल्ली)

-16 अप्रैल- मुंबई इंडियंस Vs गुजरात लॉयंस (मुंबई)

-16 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर Vs राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (बेंगलुरू)

-17 अप्रैल- दिल्ली डेयरडेविल्स Vs कोलकाता नाइटराइडर्स (दिल्ली)

-17 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद Vs किंग्स इलेवन पंजाब (हैदराबाद)

-18 अप्रैल- गुजरात लॉयंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (राजकोट)

-18 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली डेयरडेविल्स (हैदराबाद)

-20 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब Vs मुंबई इंडियंस (इंदौर)

-21 अप्रैल- कोलकाता नाइटराइडर्स Vs गुजरात लॉयंस (कोलकाता)

-22 अप्रैल- दल्ली डेयरडेविल्स Vs मुंबई इंडियंस (दिल्ली)

-22 अप्रैल- राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद (पुणे)

-23 अप्रैल- गुजरात लॉयंस Vs किंग्स इलेवन पंजाब (राजकोट)

Tags:    

Similar News