Meerut News: प्रियंका गोस्वामी ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, पिता ने जताई स्वर्ण पदक की उम्मीद

Meerut News: महिलाओं की 20 किलो मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी ने एक घंटा 28 मिनट 50 सेकंड के समय के साथ विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक दोनों के लिए क्वालीफाई किया।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-02-15 04:18 GMT

प्रियंका गोस्वामी रजत पदक के साथ (फोटो: सोशल मीडिया)

Meerut News: महिलाओं की 20 किलो मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी ने एक घंटा 28 मिनट 50 सेकंड के समय के साथ विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक दोनों के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीता लेकिन अपने पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक घंटा 28 मिनट 45 सेकंड में सुधार करने से चूक गयी। प्रियंका गोस्वामी ने अपना यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2021 में बनाया था।

राष्ट्रमंडल खेलों में जीता रजत पदक

टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी 26 वर्षीय प्रियंका गोस्वामी ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत जीता था। जबकि राजस्थान की भावना जाट एक घंटा 29 मिनट 44 सेकंड समय के साथ दूसरे और उनकी राज्य की सोनल सुखवाल एक घंटा 31 मिनट तीन सेकंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई

इसी अगस्त में बुडापेस्ट में होने वाली विश्व चैंपियनशिप व 2024 ओलंपिक के लिए महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल का क्वालीफाईंग समय 1 घंटा 29 मिनट 20 सेकंड है। ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाइंग समय 1 जनवरी 2023 शुरू होने के बाद प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स से 2024 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय हैं।

पूर्व खेल मंत्री रिजिजू ने दी बधाई

देश के खेल प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। पेरिस 2024 में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए पैदल चाल में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने क्वालीफाई कर लिया है। जिस पर पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गोस्वामी को पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स व स्वर्ण पदक एक साथ अपने नाम करने पर बधाई दी है

पिता को गोल्ड जीत की उम्मीद

आपको बता दें कि वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंका ने रजत पदक अपने नाम किया था। अब पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने पर प्रियंका गोस्वामी के घर मेरठ के माधवपुरम स्थित सेक्टर 3 में खुशी का माहौल है। आपको बता दें प्रियंका गोस्वामी मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। पिता मदन पाल गोस्वामी ने कहा 2021 टोक्यो ओलंपिक में जो बेटी नही कर रह पाई थी। वो पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीत पूरा करेंगी। 

Tags:    

Similar News