Most Sixes in 2023: रोहित शर्मा नहीं बल्कि ये अनजान चेहरा बना है साल 2023 का सबसे बड़ा सिक्सर किंग, जड़े 100 से ज्यादा इंटरनेशनल छक्के

Most Sixes in 2023: वर्ल्ड क्रिकेट में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा सबसे बड़े सिक्सर किंग साबित हुए हैं, लेकिन उनसे भी आगे निकला एक अनजान खिलाड़ी

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-01-01 12:47 GMT

Most Sixes in 2023 (Source_Social Media)

Most Sixes in 2023: क्रिकेट जगत में पिछले कुछ सालों में हिटमैन का जलवा रहा है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा सबसे बड़े सिक्सर किंग बनकर सामने आए हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा साल दर साल छक्कों के बादशाह बनते जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल भी खूब छक्के लगाएं हैं। 2023 का साल रोहित शर्मा के लिए बहुत ही खास रहा है, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से एक अलग ही छवि बनायी है। रोहित शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो मौजूदा वक्त के सबसे बड़े सिक्सर किंग हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा से भी मिला बड़ा सिक्सर किंग

भारत का ये दाएं हाथ का बल्लेबाज ऐसे छक्के लगाता है, मानों कोई मजाक हो और इसी के दम पर वो इंटरनेशनल क्रिकेट में इस वक्त के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में नंबर-1 की पोजिशन पर हैं, लेकिन 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे भी बड़ा सिक्सर किंग देखने को मिला है। रोहित ने पिछले साल खूब छक्के लगाए, लेकिन क्रिकेट जगत में उनसे ज्यादा और ज्यादा नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का सैकड़ा लगाने वाला एक बल्लेबाज रहा।

2023 में यूएई के मुहम्मद वसीम ने जड़े 101 छक्के

जी हां... भले ही इस बात को जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले साल छक्कों की फेहरिस्त में पछाड़ने वाला एक बल्लेबाज रहा है। संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई का एक अनजान सा बल्लेबाज हिटमैन को भी छक्कों के मामले में पछाड़ गया, यूएई के खतरनाक बल्लेबाज मुहम्मद वसीम ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा छक्के लगाए। जो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा के 80 छक्कों को रिकॉर्ड को किया काफी पीछे

एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने के रिकॉर्ड के मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे चल रहे थे, जिन्होंने इसी साल 80 छक्के लगाए हैं, लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को मुहम्मद वसीम ने तोड़ दिया। हिटमैन के रिकॉर्ड को हिट करने वाले इस बल्लेबाज के नाम साल 2023 में ना केवल सबसे ज्यादा छक्के हो गए बल्कि उन्होंने छक्कों का सैकड़ा लगाकर कीर्तिमान रच दिया। 2023 के आखिरी दिन उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में 3 छक्के लगाकर छक्कों का शतक पूरा किया और इसके साथ ही वो एक कैलेंडर ईयर में छक्कों का शतक पूरा किया। वो पिछले साल 101 छक्के लगाने में सफल रहे।

वसीम एक कैलेंडर ईयर में 100 से ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो पहले नंबर पर मुहम्मद वसीम हैं, जिन्होंने 2023 में 101 छक्के लगाएं, तो दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। जो 2023 में ही 80 छक्के लगाने में सफल रहे। इसके बाद तीसरे पर भी हिटमैन का ही नाम है, जिन्होंने 2019 में 78 छक्के लगाएं थे तो लिस्ट में चौथे नंबर पर भी भारत का ये दिग्गज बल्लेबाज ही है, जो 2018 में 74 छक्के लगाने में सफल रहा था। वहीं 5वें नंबर पर भारत के सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 2022 में 74 छक्के लगाएं थे।

Tags:    

Similar News