अमृत महोत्सव के रंग में रंगे महेंद्र सिंह धोनी, तिरंगे के सम्मान में बदली प्रोफाइल फोटो

MS Dhoni: इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद खास हैं। क्योंकि भारत की आजादी को 75 साल पूर्ण होने जा रहे हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 15 अगस्त को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का एलान किया था। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा की प्रोफाइल फोटो लगाकर की।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-14 05:09 GMT

MS Dhoni

MS Dhoni: आजादी के 75वें वर्ष को देश अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहा है। पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को देश की तमाम बड़ी हस्तियां समर्थन दे रही है। इसको लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अमृत महोत्सव के रंग में रंगे नज़र आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो भी बदल दी। भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी ने तिरंगे के सम्मान में अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर अपने फैंस को भी देशभक्ति का संदेश दिया। बता दें धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं लेकिन जब बात देशभक्ति की हो तो वो कभी पीछे नहीं रहते हैं।

भाग्य है मेरा कि मैं भारतीय हूं: धोनी

इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद खास हैं। क्योंकि भारत की आजादी को 75 साल पूर्ण होने जा रहे हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 15 अगस्त को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का एलान किया था। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा की प्रोफाइल फोटो लगाकर की। इसके बाद देशवासियों के साथ बड़ी-बड़ी हस्तियां भी अपनी प्रोफाइल फोटो की जगह तिरंगा की फोटो लगा रहे हैं। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगा लगा लिया है। उन्होंने तिरंगा के साथ कैप्शन में लिखा ''भाग्य है मेरा कि मैं भारतीय हूं।''

धोनी में हमेशा रहा देशभक्ति का जज्बा:

गौरतलब हैं कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने करियर में कई बार देश का मान बढ़ाया है। देशभक्ति की झलक धोनी में काफी देखने को मिलती है। वो भारतीय सेना का भी अहम हिस्सा रहे हैं। धोनी भारतीय सेना के ट्रेनिंग कैम्पस का हिस्सा भी रह चुके हैं। उनको सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद सम्‍मान दिया हुआ है। इसके अलावा उनको देश के तीसरे सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान पद्म भूषण से भी नवाजा गया है। सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहने वाले धोनी ने अमृत महोत्सव का समर्थन किया है।

दो साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा:

एमएस धोनी ने अपने करियर में टीम इंडिया को बुलंदी पर लेकर जाने का काम किया। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप ख़िताब अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने 2011 में टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब भी जिताने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल में भी धोनी अपनी टीम को 4 बार खिताब जीता चुके हैं।

Tags:    

Similar News