National Sports Awards 2023: नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा, चिराग शेट्टी को ध्यानचंद और शमी को मिलेगा अर्जुना अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट..

National Sports Awards 2023: युवा मामले और खेल मंत्रालय(Ministry of Youth Affairs and Sports) ने बुधवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है। घोषणा के अनुसार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 बैडमिंटन में उनके अपार योगदान के लिए चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को दिया जाएगा।

Update: 2023-12-20 11:22 GMT

National Sports Award (Pic Credit-Social Media)

National Sports Awards 2023: चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को अर्जुन पुरस्कार(Arjuna Award) मिलेगा। अन्य 26 खिलाड़ियों को खेल और खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार(Arjuna Awards 2023) दिया जायेगा। क्रिकेटर मोहम्मद शमी(Mohammad Shami) को भी भारतीय टीम के लिए उनके जबरदस्त प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

युवा मामले और खेल मंत्रालय(Ministry of Youth Affairs and Sports) ने बुधवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है। घोषणा के अनुसार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 बैडमिंटन में उनके योगदान के लिए चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को दिया जाएगा।

राष्ट्रपति द्वारा किया जायेगा सम्मानित

अन्य 26 खिलाड़ियों को खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2023 में अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी टीम इंडिया के लिए उनके जबरदस्त प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पुरस्कार विजेताओं को 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे।

यहां देखें पूरी लिस्ट

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 के लाए खिलाड़ियों की सूची

  1. चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन)
  2. रंकीरेड्डी सात्विक साई राज (बैडमिंटन)

खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023(Arjuna Award 2023)

  1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
  2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  3. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स)
  4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
  5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
  6. आर वैशाली (शतरंज)
  7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
  8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
  9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  10.  दीक्षा डागर (गोल्फ)
  11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
  13. पवन कुमार (कबड्डी)
  14. रितु नेगी (कबड्डी)
  15. नसरीन (खो-खो)
  16. सुश्री पिंकी (लॉन बाउल्स)
  17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
  18. सुश्री ईशा सिंह (शूटिंग)
  19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
  20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  21. सुनील कुमार (कुश्ती)
  22. सुश्री एंटीम (कुश्ती)
  23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
  24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
  25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
  26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023(Dronacharya Award for outstanding coaches in sports 2023)

  1. ललित कुमार (कुश्ती)
  2. आर. बी. रमेश (शतरंज)
  3. महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स)
  4. शिवेंद्र सिंह (हॉकी)
  5. गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंब)
Tags:    

Similar News