खेल पुरस्कारों के लिए चयन समिति का गठन, सहवाग को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह के लिए खुशखबरी है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2020 के लिए शुक्रवार को खेल मंत्रालय की चयन समिति ने घोषणा की, जिसमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया है।

Update: 2020-07-31 14:52 GMT
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2020

नई दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह के लिए खुशखबरी है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2020 के लिए शुक्रवार को खेल मंत्रालय की चयन समिति ने घोषणा की, जिसमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया है।

खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुकुंदम शर्मा समिति के अध्यक्ष होंगे। ये पुरस्कार 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर खेल दिवस के उपलक्ष्य में दिए जाते हैं।

यह पढ़ें...कोरोना काल में भी रिकाॅर्ड बना रहा डाक विभाग, रविवार को भी होगा राखी से जुड़ा काम

 

समिति के सदस्य शामिल नाम

समिति के सदस्यों में सहवाग (क्रिकेट), सरदार (हॉकी), मोनालिसा बरुआ मेहता (टेबल टेनिस), दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स) और वेंकटेशन देवराजन (मुक्केबाजी) शामिल हैं. इनके अलावा खेल कमेंटेटर मनीष बटाविया, खेल पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया भी समिति में होंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, खेल विभाग के संयुक्त सचिव एलएस सिंह और टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना के सीईओ राजेश राजागोपालन समिति में होंगे।

 

यह पढ़ें...वेब सीरीज को लगा झटका: सरकार को लेना पड़ा ये फैसला, लेना होगा NOC

दो अतिरिक्त सदस्यों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए अध्यक्ष शामिल कर सकता है, जो द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित रह चुके हों। यह समिति राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के विजेताओं का चयन करेगी।

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News