नीरज चोपड़ा की इस बात को ठीक से गांठ में बांध कर रख लेना, हर काम में मिलेगी सफलता

Neeraj Chopra Interview: ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक के लिए करीब 19 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-07-24 06:26 GMT

Neeraj Chopra Interview: ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक के लिए करीब 19 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। नीरज के पदक जीतने के बाद देशभर में खुशी की लहर छा गई। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी। पीएम मोदी के अलावा भी देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने नीरज चोपड़ा को देश का गर्व बताया। इस जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

जीत के बाद क्या बोले नीरज चोपड़ा:

इस जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने पहले तो भारत सरकार का धन्यवाद दिया। उसके बाद उन्होंने अपने कोच की भी तारीफ की। वहीं मैच को लेकर नीरज ने कहा कि ''हवा के चलते शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन इसके बाद मैंने हार नहीं मानी और धैर्य से काम लेते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।'' इसके बाद नीरज ने आगे कहा कि ''मुकाबला कड़ा था, बहुत कुछ सीखने को मिला। हर एथलीट की बॉडी भी अलग होती है। कभी किसी की तुलना नहीं की जा सकती। सभी ने दमखम लगाया। मैंने भी काफी कोशिश की।''

खुद पर यकीन बहुत जरुरी:

नीरज चोपड़ा ने कहा कि ''खेल में हमेशा एक जैसा प्रदर्शन संभव नहीं होता है। खेल में प्रदर्शन हमेशा थोड़ा ऊपर-नीचे हो जाता है। लेकिन इसके बावजूद खुद पर यकीन रखना बेहद जरुरी होता है। मैंने भी पहले फाउल के बाद धैर्य के साथ खुद पर यकीन रखा और चौथे प्रयास में दूसरा स्थान पा लिया। नीरज चोपड़ा ने कहा कि ''मैं हमेशा से बोलता आया हूं कि हर एथलीट का दिन होता है। आज पीटर्स का दिन था। ओलंपिक की बात करें तो पीटर्स फाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था। लेकिन आज पीटर्स ने गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा से दुनिया को रूबरू कराया।''

महिला एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने जीता था अंतिम बार पदक:

बता दें भारत की झोली में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 19 साल बाद पदक आया है। दिग्गज महिला एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने इससे पहले पेरिस 2003 में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। अब नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।    

Tags:    

Similar News