न्यूजीलैंड क्रिकेट के CEO ने कहा-खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी पर दूरगामी असर पड़ेगा

न्यूजीलैंड में मस्जिद में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है।शुक्रवार को क्राइस्टचर्च के दो मस्जिदों में हुए आतंकी गोलीबारी में कम से 49 लोगों के मारे जाने की खबर है। देश में हुए इस आतंकी हमले से आहत न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट ने कहा कि क्राइस्टचर्च में मस्जिदों में हुई गोलीबारी से न्यूजीलैंड और अन्य जगहों पर खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी पर दूरगामी असर पड़ेगा।

Update: 2019-03-16 13:02 GMT

आकलैंड: न्यूजीलैंड में मस्जिद में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है।शुक्रवार को क्राइस्टचर्च के दो मस्जिदों में हुए आतंकी गोलीबारी में कम से 49 लोगों के मारे जाने की खबर है। देश में हुए इस आतंकी हमले से आहत न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट ने कहा कि क्राइस्टचर्च में मस्जिदों में हुई गोलीबारी से न्यूजीलैंड और अन्य जगहों पर खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी पर दूरगामी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे न्यूजीलैंड की 'सुरक्षित स्थल' होने की छवि भी खत्म हो गयी। शुक्रवार को दो मस्जिदों में हुए हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें.....न्यूजीलैंड: मस्जिद पर आतंकी हमले में 49 की मौत, भारतीय मूल के 9 लोग लापता

जिय समय यह हमला हुआ समय समय बांग्लादेश क्रिकेट टीम वहां मौजूद थी। पूरी टीम इस हमले में इसमें बाल बाल बची जो मस्जिद के निकट ही थी और हमले के बाद न्यूजीलैंड का बचा हुआ उनका दौरा रद्द कर दिया गया। व्हाइट ने कहा, 'यह हमला चौंकाने वाला था। इससे अंतरराष्ट्रीय खेल मेजबानी का पूरा परिदृश्य ही बदल जायेगा। मुझे लगता है कि अब हर चीज बदल जायेगी।'

यह भी पढ़ें.....न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में हुई अंधाधुंध गोलीबारी,बाल- बाल बची बांग्लादेश की टीम

उन्होंने कहा, 'हम निश्चित रूप से अपनी सुरक्षा को और पुख्ता करेंगे। मुझे लगता है कि अब यह सोच भी खत्म हो जायेगी कि न्यूजीलैंड सुरक्षित जगह है। अब हमें-सभी अधिकारियों और खेल संगठनों को बहुत ही सतर्क रहना होगा।'

Tags:    

Similar News