Olympics: शूटिंग क्वालिफिकेशन में ईशा का धांसू प्रदर्शन...अब मनु करो कमाल, तीरंदाजी में भारत मेडल से कुछ दूर

Paris Olympics 2024: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। मनु भाकर क्वालिफिकेशन मुकाबला शुरू हो चुका है। इस स्पर्धा में मनु के साथ भारत की एक और निशानेबाज ईशा सिंह भी हैं।

Report :  Network
Update: 2024-08-02 08:22 GMT

Paris Olympics 2024 (सोशल मीडिया)  

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक-2024 का आज सातवां दिन है। एक बार फिर से सभी देशवासियों की निगाहें ओलंपिक की ओर टिक गई हैं। लोगों को उम्मीद है कि आज भारत फिर ओलंपिक में एक और मेडल अपनी झोली में डलेगा। भारत की स्मृति में दर्ज और एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली आजाद हिन्दुस्तान की पहली एथलीट महिला मनु भाकर शुक्रवार को वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भाग ले रही हैं। क्वालिफिकेशन मुकाबला शुरू हो चुका है। मनु भारक ओलंपिक के माध्यम से पूरी दुनिया भारत का नाम ऊंचा करने के लिए मेडल में निशान लगा रही हैं। ऐसे में हर भारतीयों की उम्मीदें मनु पर टिकी हैं और एक और मेडल की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि मुन है तो हैट्रिक मुमकिन हैं। वहीं, अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह भारतीय एथलीट मेडल से कुछ दी कदम दूर हैं।

मनु आज लगाएंगी महाहैट्रिक पर निशाना

अगर मनु भारक 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी कोई मेडल जीतती हैं, वह भारत की ऐसी पहली एथलीट बन जाएंगी कि जिन्होंने एक ही ओलंपिक में तीन मेडल जीते हों। हालांकि मनु के नाम एक रिकॉर्ड हो गया है, जो आज तक कोई भारतीय एथलीट ओलंपिक गेम्स में नहीं कर पाया है। मनु भाकर आजाद भारत की ऐसी पहली एथलीट हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं।

सबसे पहले भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में इवेंट के सिंगल्स में कांस्य पदक जीता था। भारत की मेडल टैली में पहला मेडल डाला था। उसके बाद मनु 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के मिक्स्ड डबल में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था। इसी जीते साथ मुन ने इतिहास रच दिया था। भारतीय जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को 16-10 के अंतर से हराकर भारत के लिए दूसरा पदक जीता।

प्रिसिजन राउंड जारी

बता दें कि महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। मनु भाकर क्वालिफिकेशन मुकाबला शुरू हो चुका है। इस स्पर्धा में मनु के साथ भारत की एक और निशानेबाज ईशा सिंह भी हैं। महिला 25 मीटर पिस्टल (निशानेबाजी): क्वालिफिकेशन में 2 राउंड शामिल हैं, जोकि प्रिसिजन और रैपिड राउंड हैं। प्रत्येक में 3 सीरीज होनी है। कुल 40 निशानेबाज भाग ले रही हैं और शीर्ष 8 फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। प्रिसिजन राउंड का खेल जारी है।

ईशा ने किया कमाल प्रदर्शन, मनु बारी का इंतजार

प्रिसिजन राउंड में भारत की ओर से अभी ईशा सिंह से भाग ले रही हैं। मनु भाकर अभी नहीं आई हैं। क्वालिफिकेशन के प्रिसिजन राउंड में पहले ईशा ने औसत खेल दिया। वह 14वें स्थान पर स्लिप कर गईं। प्रिसिजन की दूसरी सीरीज में ईशा ने 96 अंक हासिल किए। हालांकि ईशा ने प्रिसिजन तीसरे सीरीज के राउंड में अच्छा खेल दिखाते हुए 100 स्कोर हासिल किया है और वह 20 शूटर्स में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा को अगर भारत की झोली में मेडल डाला हैं तो उन्हें टॉप-8 में जगह बनानी होगी, ताकि वह फाइनल में पहुंच पाएं। हालांकि मनु भाकर इस इवेंट में अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। सब की नजरें उन्ही पर टिकी हैं।

तीरंदाजी में भारत मेडल के कुछ दूरी पर

वहीं, तीरंदाजी की मिक्स्ड स्पर्धा में भारतीयों कमाल का प्रदर्शन किया है। तीरंदाजी में भारत के खाते में मेडल की आने की संभावना बढ़ गई है, सब दो कदम दूर है। भारत एथलीट अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। अंकिता-धीरज ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 5-1 से हराया। भारतीय जोड़ी मेडल जीतने से दो जीत दूर हैं. इस इवेंट के मेडल मुकाबले आज ही खेले जाने हैं।

ओलंपिक में आज भारत के खेला का शेड्यूल

गोल्फ

पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12.30 बजे

निशानेबाजी

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर - दोपहर 12.30 बजे

पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन: अनंतजीत सिंह नरुका - दोपहर 1.00 बजे

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैप‍िड: ईशा सिंह और मनु भाकर - दोपहर 3.30 बजे

तीरंदाजी

मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया - दोपहर 1.19 बजे

नौकायन

पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी): बलराज पंवार - दोपहर 1.48 बजे

जूडो

महिलाओं का प्लस 78 किग्रा (एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) - दोपहर 2.12 बजे

पाल नौकायन

महिला डिंगी (रेस तीन): नेत्रा कुमानन - दोपहर 3.45 बजे

महिला डिंगी (रेस चार): नेत्रा कुमानन - शाम 4.53 बजे

पुरुष डिंगी (रेस तीन): विष्णु सरवनन - शाम 7.05 बजे

पुरुष डिंगी (रेस चार): विष्णु सरवनन - रात 8.15 बजे

हॉकी

पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - शाम 4.45 बजे

बैडमिंटन

पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) - शाम 6:30 बजे

एथलेटिक्स

महिला पांच हजार मीटर (हीट एक): अंकिता ध्यानी - रात 9.40 बजे

महिला पांच हजार मीटर (हीट दो): पारुल चौधरी - रात 10.06 बजे

पुरुष गोला फेंक (क्वालिफिकेशन): तेजिंदरपाल सिंह तूर - रात 11.40 बजे

Tags:    

Similar News