PV Sindhu Wins Gold: पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ खेलों में रचा इतिहास, पहली बार जीता गोल्ड मेडल

PV Sindhu Wins Gold: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन महिला एकल के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैच में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पीवी सिंधु पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों की एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-08 09:30 GMT

PV Sindhu Wins Gold: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन महिला एकल के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैच में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पीवी सिंधु पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों की एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही।

बैडमिंटन में इस बार पहला गोल्ड मेडल:

पीवी सिंधु से देश को पदक जीतने की उम्मीद शुरू से ही थी। सोमवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आखिर दिन बैडमिंटन के एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ अब भारत के पास कुल 19 स्वर्ण पदक हो गए हैं। भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बैडमिंटन में सिंधु के बाद अब लक्ष्य सेन से पुरुष एकल में स्वर्ण की उम्मीद है। 

पहले गेम में जबरदस्त टक्कर:

गोल्ड के लिए हुए फाइनल मुकाबले के पहले मैच में पीवी सिंधु और मिशेल ली के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पहले गेम के ब्रेक तक दोनों के स्कोर में मामूली सा अंतर देखने को मिला। पीवी सिंधु 11-10 के स्कोर से मिशेल ली पर बढ़त बनाई। लेकिन पहले गेम के ब्रेक के बाद पीवी सिंधु ने अपना असली खेल दिखाया। पहले गेम की समाप्ति पर स्कोर 21-15 हो गया।

दूसरे गेम में सिंधु ने दिखाई ताकत:

पीवी सिंधु के आगे दूसरे गेम में मिशेल ली की हालत ख़राब हो गई। मिशेल ली ने दूसरे गेम में पहला अंक हासिल करते हुए बढ़त जरूर बनाई। लेकिन उसके बाद भारत की पीवी सिंधु ने जबरदस्त स्मैश लगाते हुए अपनी प्रतिद्वंदी को पछाड़ दिया। दूसरे गेम के ब्रेक के समय तक सिंधु 11-6 से आगे हो गई। इसके बाद भी पीवी सिंधु की आक्रामक कम नहीं हुई। और दूसरे गेम को 21-13 से अपने नाम कर लिया। 

कई बार बढ़ा चुकी देश का मान:

बता दें बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। ओलंपिक में देश के लिए पीवी सिंधु दो बार मेडल लेकर आ चुकी हैं। पहले 2016 ओलंपिक में सिल्वर मेडल और फिर 2020 टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। विश्व चैंपियनशिप में पीवी सिंधु ने छह बार मेडल अपने नाम किए हैं। अब राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। 

Tags:    

Similar News