राफेल नडाल को हरा रोजर फेडरर ने जीता शंघाई मास्टर्स खिताब

Update: 2017-10-15 11:35 GMT
राफेल नडाल को हरा रोजर फेडरर ने जीता शंघाई मास्टर्स खिताब

शंघाई: स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल एक बार फिर अपने करियर का पहला शंघाई मास्टर्स खिताब जीतने से चूक गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार (15 अक्टूबर) को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में नडाल को स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

रोजर फेडरर ने शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त नडाल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम किया।

फेडरर की नडाल पर 15वीं जीत

अब तक के करियर में फेडरर ने नडाल के खिलाफ अपना 15वां मैच जीता है। इसके अलावा, इस साल दोनों चार बार आमने-सामने आए थे और चारों बार फेडरर ने नडाल को दोयम साबित किया है।

नडाल के खिलाफ खेलना गर्व की बात

खिताबी जीत के बाद अपने बयान में रोजर फेडरर ने कहा, कि 'नडाल के खिलाफ मैच हमेशा से उनके लिए गर्व की बात रही है। वह अगले साल भी उनके खिलाफ खेले जाने वाले मैच का इंतजार करेंगे।'

 

आईएएनएस

Tags:    

Similar News