IPL 2024: Rohit Sharma ने साधा MI पर निशाना, पत्नी रितिका सजदेह को किया सपोर्ट

IPL 2024: Rohit Sharma का लेटेस्ट पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने Mumbai Indians पर निशाना साधा है और अपनी पत्नी Ritika Sajdeh को सपोर्ट किया है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-02-11 18:37 GMT

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज जल्द ही होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही मुंबई इंडियंस और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया है। जिसके बाद आईपीएल 2024 से पहले ही रोहित और फ्रेंचाइजी में विवाद छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी बवाल हुआ। रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाए जाने पर फैंस मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या को लगातार ट्रोल करने लगे थे। वहीं हाल ही में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने का कारण भी बताया। जिसपर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का रिएक्शन सामने आया था।

MI पर रोहित शर्मा का निशाना

दरअसल मार्क बाउचर के दिए स्टेटमेंट पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने कहा था कि, मुंबई के कोच ने जो कुछ भी कहा है उनमें काफी कुछ गलत है। जिसके बाद फिर से इस मामले ने तूल पकड़ लिया। रितिका के इस पोस्ट के बाद फैंस फिर से सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के खिलाफ कैंपियन चलाने लगे थे। अब वहीं रितिका के बाद रोहित शर्मा का लेटेस्ट पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी का साइड लिया है। दरअसल पहली बार रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में ही MI पर निशाना साधा है। 


बता दें कि रितिका सजदेह के बयान के बाद रोहित शर्मा का बयान सामने आया है। रोहित शर्मा का लेटेस्ट पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि, रोहित और मुंबई इंडियंस के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके पोस्ट का कैप्शन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और काफी कुछ बयां कर रहा है। रोहित ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि, ‘Always By My Side’ @ritikasajdeh।

जिसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि, रोहित ने रितिका को सही ठहराया है। उनके इस पोस्ट से फैंस यह अंदाजा लगा चुके हैं कि उनका इशारा हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस की ओर है। बता दें रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए इमोजी शेयर की थी। हार्दिक के कप्तान बनाते ही बुमराह ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम और X दोनों जगह से ही अनफॉलो भी कर दिया था।

Tags:    

Similar News