Sachin Tendulkar: भारत - मालदीव कंट्रोवर्सी के बीच सचिन तेंदुलकर ने फैंस से किया खास आग्रह

Sachin Tendulkar: मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने प्रशंसकों से भारतीय द्वीपों का पता लगाने का आग्रह किया।

Update:2024-01-07 16:15 IST

Sachin Tendulkar (Pic Credit-Social Media)

Sachin Tendulkar: मालदीव के मंत्रियों द्वारा भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लक्षद्वीप यात्रा पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किया जा रहा है। यह आलोचना मालदीव के ही मंत्रियों द्वारा किया गया इस कंट्रोवर्सी के बाद सचिन तेंदुलकर ने फैंस से भारत को लेकर खास आग्रह किया है। गौरतलब है कि युवा अधिकारिता, सूचना और कला उप मंत्री मरियम शिउना द्वारा पीएम मोदी को जोकर और 'इजरायल की कठपुतली' कहने के बाद विवाद खड़ा हो गया। जिससे भारत और मालदीव की कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है।

भारतीयों के मालदीव दौरे पर मंत्रियों ने की आलोचना

मालदीव के कई अन्य मंत्रियों ने भी भारत विरोधी टिप्पणियां कीं और कहा कि भारतीय समुद्र तट मालदीव की स्वच्छता की बराबरी नहीं कर सकते। मरियम के साथ-साथ कई अन्य मंत्रियों ने भारतीयों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) के परिषद सदस्य जाहिद रमीज ने कहा कि भारतीय समुद्र तट मालदीव के स्वच्छता स्तर से कभी मेल नहीं खा सकते हैं। जाहिद रमीज ने एक्स पर लिखा, "कमरों में स्थायी गंध सबसे बड़ी गिरावट होगी। यह कदम बढ़िया है। हालांकि, हमसे कंपटीशन करने का विचार भ्रामक है। वे हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे इतने साफ़ कैसे हो सकते हैं? 



सचिन तेंदुलकर ने भारतीयों से किया निवेदन

इस बीच, सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर कहा कि भारत को सुंदर समुद्र तटों और प्राचीन द्वीपों का आशीर्वाद प्राप्त है। भारतीयों को उन्हें देखना चाहिए। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में मालदीव का जिक्र नहीं किया है। लेकिन मास्टर ब्लास्टर का संदेश बिल्कुल स्पष्ट था।

सचिन ने लिखा "सिंधुदुर्ग में अपना 50वां जन्मदिन मनाए हुए 250 से अधिक दिन हो गए हैं! तटीय शहर ने वह सब कुछ प्रदान किया जो हम चाहते थे, और भी बहुत कुछ। अद्भुत आतिथ्य के साथ भव्य स्थानों ने हमें यादों का खजाना छोड़ दिया। भारत को सुंदर समुद्र तटों और प्राचीन द्वीपों का आशीर्वाद प्राप्त है। हमारे "अतिथि देवो भव" दर्शन के साथ, हमारे पास खोजने के लिए बहुत कुछ है, बहुत सारी यादें बनने की प्रतीक्षा कर रही हैं।" 


भारतीयों ने किया मालदीव का बॉयकॉट

मालदीव के मंत्रियों द्वारा किया गया ट्वीट भारतीयों को पसंद नहीं आया। लोगों ने इसे मालदीव के तरफ़ से अपनी उपेक्षा माना है। कई लोगों ने मालदीव देश की अपनी यात्राएं भी रद्द कर दीं। फैंस ने एक्स पर बॉयकॉट मालदीव्स ट्रेंड (#BoycottMaldive) करना भी शुरू कर दिया है। भारत की तरफ से मालदीव सरकार के समक्ष बड़ा कदम उठाया गया है। हालांकि, मालदीव की सरकार ने मंत्रियों के इस बयान से किनारा कर लिया है। मालदीव सरकार ने मंत्री के बयान को अपना निजी विचार बताया है। साथ ही कहा है कि नकारात्मक और नफरत फैलाने वाले बयान ना दें।

Tags:    

Similar News