संजय दत्त के बाद सानिया मिर्जा को मिला दुबई का गोल्डन वीजा

After actors Sanjay Dutt and Shahrukh Khan, now Indian women tennis star Sania Mirza got the golden visa of Dubai...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-15 17:30 GMT

सानिया मिर्जा को मिला दुबई का गोल्डन वीजा (social media)

Golden Visa: भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को दुबई का गोल्डन वीजा मिला है। सानिया गोल्डन वीजा पाने वालीं तीसरी भारतीय बन गई हैं। यह सम्मान पाने के बाद सानिया ने कहा, 'दुबई गोल्डन वीजा देने के लिए सबसे पहले मैं शेख मोहम्मद बिन राशिद, फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटिजनशिप और जनरल अथॉरिटी ऑफ स्पोर्ट्स दुबई को धन्यवाद देना चाहती हूं। दुबई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब है।' सानिया ने आगे कहा, 'दुबई मेरा दूसरा घर है और हम यहां अधिक समय बिताने की उम्मीद कर रहे हैं।

सानिया गोल्डन वीजा पाने वालीं तीसरी भारतीय महिला बनीं

भारतीय टेनिस स्टार सानिया 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में एक्शन में नजर आएंगी। वह महिला युगल स्पर्धा में अंकिता रैना के साथ कोर्ट पर उतरेंगी। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और संजय दत्त के बाद सानिया यह यह पाने वालीं तीसरी भारतीय बन गई हैं।

इसी साल संजय दत्त को मिला था गोल्डन वीजा

गोल्डन वीजा के जरिये यूएई में लंबे समय (5 और 10 वर्ष) तक रहने की इजाजत दी जाती है। यह वीजा हर किसी को नहीं मिलता है। दुबई का गोल्डन वीजा कुछ खास वर्ग के लोगों को दी जाती है, जिसमें निवेशक, उद्यमी, उत्कृष्ट प्रतिभा वाले व्यक्ति मसलन शोधकर्ता, मेडिकल पेशेवर, वैज्ञानिक और छात्र शामिल हैं। बता दें कि इसी साल मई के महीने में फिल्म अभिनेता संजय दत्त को गोल्डन वीजा मिला था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। इससे पहले शाहरुख खान को मिल चुका है।

Tags:    

Similar News