Shikhar Dhawan Dating: इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं शिखर धवन, कई बार दिख चुके हैं साथ

Shikhar Dhawan Dating: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन कई बार अपने प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में रहते हैं।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-16 11:12 IST

Shikhar Dhawan (Credit: Social Media)

Shikhar Dhawan Dating: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन कई बार अपने प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में रहते हैं। शिखर का डायवोर्स भी काफी चर्चा में रहा था। वहीं एक बार फिर शिखर धवन अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में है। दरअसल शिखर को कई बार एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है। 

कौन है शिखर धवन की मिस्ट्री गर्ल 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए था। वहीं इस दौरान शिखर धवन भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे।

शिखर धवन भले ही क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कनेक्ट करते रहते हैं। शिखर धवन दुबई में भारतीय टीम के कई मैचों का लुत्फ उठाते नजर आए थे और उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल को भी देखा गया था, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही है। 


बता दें कि, भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी मैच में शिखर धवन के साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई। कैमरे पर जब शिखर धवन दिखे तो वह खुद को काफी असहज महसूस करते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद ये चर्चा है कि क्या ये मिस्ट्री गर्ल और शिखर धवन रिलेशनशिप में हैं।

एक फंक्शन में भी इसी मिस्ट्री गर्ल के साथ शिखर धवन नजर आए थे। वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिस्ट्री गर्ल का नाम सोफी शाइन है और वो आयरलैंड की नागरिक हैं। शिखर धवन इंस्टाग्राम पर सोफी शाइन को फॉलो भी करते हैं।

शिखर धवन और सोफी शाइन को पहले भी कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। बता दें कि, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का 11 साल की शादी के बाद अक्टूबर 2023 में तलाक ले लिया था। शिखर धवन अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है। 

Tags:    

Similar News