Lakme Fashion Week 2022: लक्मे फैशन वीक में शुभमन गिल करेंगे रैंप वॉक

Lakme Fashion Week 2022: टीम इंडिया के यंग और शानदार खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubhman Gill) अब लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते नजर आ सकते हैं। उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-20 02:19 GMT

Shubman Gill Ramp Walk (Image: Social Media)

Lakme Fashion Week 2022: टीम इंडिया के यंग और शानदार खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubhman Gill) अब लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते नजर आ सकते हैं। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गिल इस बार भी सुर्खियां बटोर रहें हैं। दरअसल भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल अक्टूबर में FDCI X लैक्मे फैशन वीक 2022 में रैंप वॉक करेंगे। जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

बता दे यह पहली बार होगा जब कोई क्रिकेट टीम किसी फैशन कंपनी के साथ सहयोग करेगी। दरअसल FDCI X लैक्मे फैशन वीक 12 से 16 अक्टूबर 2022 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। जिसमें गिल को रैंप वॉक करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल ऐसा होना तय है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस फैशन ब्रांड के साथ सहयोग कर रही है। 

अपने डैशिंग पर्सनेलिटी के कारण अक्सर फीमेल फैन के बीच पॉपुलर शुभमन गिल को इस नए अंदाज में देखना उनकी फीमेल फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं होगा। शुभमन अब तक कई टीवी एड्स में नजर आ चुके हैं और कई ब्रांड्स से भी जुड़े हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई सालों तक खेलने के बाद 2022 में शुभमन को गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने का मौका मिला। हालांकि इस बीच कुछ दिनों से गिल का गुजरात टाइटन्स टीम को छोड़ने की खबर तेजी से वायरल हो रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि शुभमन गिल जल्द गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) टीम से अलग हो जाएंगे और वह गुजरात के लिए आगे नहीं खेलेंगे। लेकिन इस बीच लक्मे फैशन वीक में गुजरात टाइटन्स की तरफ से लक्मे फैशन वीक में शुभमन गिल का रैंप वॉक करना इन अफवाहों पर फूल स्टॉप लगा दिया है। 

अगर करियर की बात करें तो शुभमन ने आईपीएल (IPL 2022) मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं इस बीच शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ जोड़ा गया क्योंकि दोनों को एक साथ डिनर करते हुए देखा गया था। बता दे सारा अली खान से पहले शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) से भी जुड़ चुका है लेकिन दोनों ने कभी भी ऑफिशियल अपनी रिश्ते की बात नहीं कबूली थी। वहीं लक्मे फैशन वीक में शुभमन को रैंप वॉक करते देखना काफी दिलचस्प होगा। साथ ही शुभमन गिल का यह नया अवतार देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 



Tags:    

Similar News