T20 World Cup 2022: विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की भिड़ंत, इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती दोनों टीम

T20 World Cup 2022: विश्व कप के सुपर 12 के सातवें मैच में आज ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका के खिलाफ पर्थ के मैदान पर है। विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें मौजूद हैं।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-10-25 10:21 GMT

T20 World Cup 2022 AUS vs SL Match (Social Media)

T20 World Cup 2022 AUS vs SL: विश्व कप के सुपर 12 के सातवें मैच में आज ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका के खिलाफ पर्थ के मैदान पर है। विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें मौजूद हैं। जिसमें से सबसे ऊपर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 89 रनों से हराकर बड़ा झटका दिया था। आज के दूसरे मैच में मेजबानों की नज़र ना सिर्फ जीत पर होगी। जबकि दूसरी तरफ श्रीलंका ने सुपर 12 के अपने पहले मैच में आयरलैंड को 9 विकेट से हराया और आज लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेंगे।

आज के पर्थ में होगा मुकाबला

आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाएंगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैदान पर अभी तक हुए टी20 विश्व कप 2022 के मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था। जिस मैच में सैम करन ने मैच में 5 विकेट झटके थे। यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। इसलिए श्रीलंका के लिए राह आसान नहीं होने वाली है। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 13 टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 11 जीते हैं।

विश्व कप में दोनों टीम की फुल स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया की टीम - एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम ज़म्पा।

श्रीलंका की टीम - दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका और प्रमोद मदुशन।

AUS vs SL मैच संभावित प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन - आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और एडम ज़म्पा।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन - दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, पैथुम निसांका, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महीश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा।

Tags:    

Similar News