T20 World Cup 2022: अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे मैच आज, जानें हेड टू हेड, संभावित इलेवन, पिच रिपोर्ट के बारे में

T20 World Cup South Africa vs Zimbabwe: टी20 विश्व कप 2022 में द. अफ्रीका के सामने आज जिम्बाब्वे की चुनौती दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स यहां।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-10-24 05:51 GMT

T20 World Cup South Africa vs Zimbabwe (Social Media) 

T20 World Cup South Africa vs Zimbabwe: टी20 विश्व कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका के सामने आज जिम्बाब्वे की चुनौती होगी। दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने सामने होगी। वैसे इनके बीच अब तक 5 टी20 मुकाबले खेलें गए हैं। जिनमें सभी मैचों में अफ्रीकी टीम को जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीकी टीम में टी20 क्रिकेट के एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। आज की इस रिपोर्ट में बात करेंगे दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स देंगे।

SA vs ZIM मैच डिटेल्स

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में खेला जाएगा। SA vs ZIM के बीच यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कई बड़े उलटफेर हो चुके हैं। ऐसे में इस मुकाबले में जिम्बाब्वे सभी को चौंकाते हुए इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी। तो दक्षिण अफ्रीका की नजरे पहली जीत पर रहने वाली है।

मैच की पिच रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट के मैदान पर होने वाले इस मैच में स्पिनरों का मदद मिल सकती है। दरअसल, होबार्ट की पिच थोड़ी कम गति वाली और धीमी है। ऐसे में यहां 150 का स्कोर औसत रहने वाला है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना ही पसंद करेंगी।

मैच लाइव स्ट्रीमिंग 

दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वही इस मुकाबले को ऑनलाइन डिज्नी+हॉटस्टार के एप पर भी देख सकते हैं। आपको बता दें, यह रोमांचक मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

SA vs ZIM संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग इलेवन - क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा, रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन - रेजिस चकबवा, क्रेग एर्विन, वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा और आशीर्वाद मुजरबानी।

Tags:    

Similar News