T20 World Cup 2024 Update: पहले वर्ल्ड कप जीतने से लेकर अभी तक भारत को मिली है इतनी प्राइज मनी

T20 World Cup 2024 Prize Money: अभी तक भारत ने ODI और T20 में जितने भी वर्ल्ड कप जीते हैं आइये जानते हैं उन्हें इसके लिए कितनी प्राइज मनी मिला है और प्रत्येक खिलाड़ी को कितनी धनराशि मिली और साल 2024 में कितनी प्राइज मनी रखी गयी है।

Update: 2024-06-29 05:51 GMT

T20 World Cup 2024 (Image Credit-Social Media)

T20 World Cup 2024 Update: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है वहीँ क्या आपको पता है कि अभी तक हुए सभी वर्ल्ड कप में जब जब भारत जीता है तब-तब उसे कितनी प्राइज मनी मिली है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह देखा जाता है। कहा जाता है कि पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा क्रिकेट के फैन भारत में ही हैं। वहीँ आज आइये आपको बताते हैं कि भारत ने जितने भी वर्ल्ड कप मैच जीते हैं उसमे उसे कितनी प्राइज मनी मिली है साथ ही साल 2024 के इस टी20 वर्ल्ड कप में कितनी प्राइज मनी मिलेगी।

ODI में भारत द्वारा जीते वर्ल्ड कप में मिले प्राइज़ मनी

T20 World Cup 2024 (Image Credit-Social Media)

साल 1983- साल 1983 में भारत ने वेस्ट इंडीज को हरा कर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव थे उस समय हर खिलाडी को 1-1 लाख रूपए प्राइज मनी दी गयी थी। ये धनराशि क्रिकेट की प्रशंसक रहीं लता मंगेशकर ने अपनी तरफ से सभी खिलाडियों को दीं थीं इस धनराशि को उन्होंने एक कॉन्सर्ट करने के बाद इकटठा किया था। वहीँ हर खिलाडी को दैनिक भत्ते के रूप में 50 पौंड दिया जाता था। जिसे वो अपने ब्रेकफास्ट,लंच, डिनर और कपड़ो को धुलवाने के लिए खर्च करते थे। वहीँ उन्हें बोनस के तौर पर 15,000 रूपए मिले थे।

T20 World Cup 2024 (Image Credit-Social Media)

साल 2011- साल 2011 में भारत ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीता जिसकी अगुवाई महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। बतौर कप्तान उनको 3 करोड़ रुपये मिले - 1 करोड़ रुपये बीसीसीआई से और 2 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार से।

चैंपियंस को 1 करोड़ रुपये की पेशकश करने वाले अन्य राज्यों में दिल्ली (वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली और आशीष नेहरा को), महाराष्ट्र (सचिन तेंदुलकर और जहीर खान को), और पंजाब (हरभजन सिंह और युवराज सिंह) शामिल थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री उस समय बीएस येदियुरप्पा थे जिन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार विजयी क्रिकेट खिलाड़ियों को बैंगलोर विकास प्राधिकरण से एक-एक आवासीय भूखंड देकर सम्मानित करेगी।

गुजरात सरकार ने यूसुफ पठान और मुनाफ पटेल के लिए अपने सर्वोच्च खेल सम्मान, एकलव्य पुरस्कार की घोषणा की। पुरस्कार में एक लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र दिया गया। हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए उसी साल से "वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार" शुरू करने का निर्णय लिया था। भारतीय क्रिकेटर को बीसीसीआई ने दो करोड़ रुपये की धनराशि दी। वहीँ साल 2011 क्रिकेट विश्व कप की अनुमानित पुरस्कार राशि 10 मिलियन डॉलर राखी गयी थी।

ICC T20 विश्व कप में भारत द्वारा जीती प्राइज मनी

T20 World Cup 2024 (Image Credit-Social Media)

साल 2007- साल 2007 में भारत ने अपना पहला टी20 विश्व कप जीता था। इस साल एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। वहीँ टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर पर 1.2 मिलियन डॉलर यानि 8,66,88,000 रूपए मिले थे।

T20 World Cup 2024 (Image Credit-Social Media)

वहीँ अब साल 2024 में हो रहे टी 20 वर्ल्ड कप में प्रशंसक भारत के वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में इस साल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए पुरस्कार राशि 11.25 मिलियन डॉलर होगी जो भारतीय मुद्रा के अनुसार 93 करोड़ रूपए है , जो अब तक की सबसे अधिक धनराशि मानी जा रही है। भारतीय करेंसी में राशि वजेता टीम के लिए करीब 19.95 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि उपविजेता को 10.64 करोड़ रुपये मिलेंगे। 

Tags:    

Similar News