1992 वर्ल्ड कप के 6 संयोग कर रहे हैं टी-20 विश्वकप फाइनल में पाकिस्तान की जीत की तरफ इशारा...

T20 World Cup 2022 Final: टी-20 विश्वकप के फाइनल की शुरुआत में अब महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं। पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम बड़ी चुनौती पेश करेगी। इस समय की वर्तमान परिस्थिति और पुराने आकंड़े इंग्लैंड की जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान की जीत का एक ऐसा संयोग बन रहा हैं कि जिसको जानकर पाकिस्तानी फैंस का ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-11-12 13:05 GMT

T20 World Cup 2022 Final

T20 World Cup 2022 Final: टी-20 विश्वकप के फाइनल की शुरुआत में अब महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं। पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम बड़ी चुनौती पेश करेगी। इस समय की वर्तमान परिस्थिति और पुराने आकंड़े इंग्लैंड की जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान की जीत का एक ऐसा संयोग बन रहा हैं कि जिसको जानकर पाकिस्तानी फैंस का ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इससे पहले पाकिस्तान ने 2009 में टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन इस बार परिस्थिति पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के विपरीत रही। लेकिन उसके बाद भी पाक टीम किस्मत के सहारे फाइनल में एंट्री करने में कामयाब हो गई। ऐसा ही संयोग पाकिस्तान के साथ 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में देखने को मिला था। चलिए हम आपको बताते हैं 1992 के वनडे वर्ल्ड कप से जुड़े 6 ऐसे संयोग जो टी-20 विश्वकप फाइनल में पाकिस्तान की जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं....

1992 वर्ल्ड कप के 6 अजीब संयोग:

1992 के वनडे विश्वकप का खिताब पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। उस समय 1992 में मेलबर्न के मैदान पर पाकिस्तान अपना पहला मैच हार गई थी। इस टी-20 विश्वकप में भी पहले मैच में पाकिस्तान को भारत के सामने अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। संयोगवश यह मुकाबला भी 1992 की तरह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला गया। इसके अलावा 1992 के वनडे विश्वकप में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। ऐसा टी-20 विश्वकप 2022 के ग्रुप स्टेज मैच में देखने को मिल चुका है। 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपने ग्रुप स्टेज के अंतिम तीन मैचों में जीत दर्ज की थी।

विश्वकप 2022 के ग्रुप स्टेज के अंतिम तीन मैचों में पाकिस्तान ने नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को लगातार मात दी। 1992 के वनडे विश्वकप में पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज मैच के अंतिम दिन एक एक्स्ट्रा पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। कुछ ऐसा ही टी-20 विश्वकप 2022 में भी हमे देखने को मिल चुका है। 1992 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुआ था। जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली थी। वहीं इस बार भी टी-20 विश्वकप 2022 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने कीवी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

विश्व कप फाइनल में 30 साल बाद भिड़ेंगे इंग्लैंड और पाकिस्तान:

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के इसी मैदान पर पाकिस्तान ने 1992 में इंग्लैंड को 22 रन से हराकर अपना इकलौता एक दिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। अब पाकिस्तान की टीम 1992 विश्व कप की तरह इस बार भी न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है। टी20 विश्व कप में, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने दो बार एक-दूसरे का सामना किया और दोनो बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। तो वहीं एकदिवसीय विश्व कप में इन दोनों टीम के बीच हुए 10 मैचों में जीत के मामले में पाकिस्तानी टीम 5-4 से आगे है। जबकि एक मैच कोई नतीजा नहीं निकला।

Tags:    

Similar News