IPL 2024: टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तान बना सकती है आईपीएल की ये 3 टीमें

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव के मेगा ऑक्शन में उतरने पर उन पर कईं टीमें दांव लगाने की सोच सकती है। सूर्या कप्तानी का है बड़ा विकल्प

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-08-02 02:27 GMT

IPL 2025 (Source_ Social Media)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन को लेकर अभी भी सुगबुगाहट तेज होती जा रही है। इस मेगा टी20 लीग के अगले एडिशन से पहले मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। ऐसे में कर किसी की नजरें इस मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के टीम से रिलीज करने और खुद से छोड़ने पर नजरें हैं। इनमें से एक नाम जो चर्चा में चल रहा है वो है टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव...

सूर्या को कप्तान बनाने के लिए दांव खेल सकती है ये 3 टीमें

सूर्या मुंबई इंडियस का साथ छोड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले कईं दिनों से ये खबरें चर्चा में हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ बने नहीं रहेंगे। ऐसे में उनके जाने के बाद सूर्या भी इस टीम में नहीं रहने वाले हैं। सूर्या अगर मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ते हैं, तो वो मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। अब तो टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बन चुके हैं, ऐसे में कहीं ना कहीं आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजरें उन्हें कप्तान बनाने पर होगी। तो चलिए आपको बताते हैं वो 3 टीमें जो सूर्या को कप्तान बनाने के लिए मेगा ऑक्शन में खेल सकती हैं दांव

गुजरात टाइटंस

आईपीएल में 2022 में कदम रखने वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में इस टीम ने लगातार 2 सीजन फाइनल तक का सफर तय किया। लेकिन 2024 में हार्दिक के हटने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। गुजरात टाइटंस अगले सीजन सूर्यकुमार यादव पर दांव खेल सकती है। गुजरात चाहेगी कि वो सूर्या को अपनी टीम का हिस्सा बनाकर टीम का कप्तान बना ले।

दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल में अब तक खिताब से मरहूम रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगले सीजन बड़े बदलाव करने जा रही है। उन्होंने अपने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की छुट्टी कर दी है, तो ये भी खबरें चरम पर हैं, कि वो कप्तान ऋषभ पंत को भी बाहर करने वाले हैं। ऋषभ पंत के बाहर होने पर उन्हें नए कप्तान की तलाश होगी। दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपना कप्तान बना सकती है। दिल्ली कैपिटल्स सूर्या को लेकर बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी का विकल्प तलाश करेगी।

किंग्स इलेवन पंजाब

इंडियन प्रीमियर लीग में सालों से नए-नए कप्तान और अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ कोशिश की सीमा पार कर चुकी पंजाब किंग्स को अब तक कामयाबी हाथ नहीं लग सकी है। पंजाब किंग्स ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया है। अब पंजाब किंग्स अगले साल होने वाले सीजन में फिर से कप्तान बदल सकती है। वो अपने मौजूदा कप्तान शिखर धवन को रिलीज कर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव पर दांव मार सकती है। सूर्या को पंजाब किंग्स अपने पाले में करके कप्तान बनाने के बारे में सोच सकती है।

Tags:    

Similar News