Tokyo Olympics 2020: हर साल टीम इंडिया को ₹200000000 देने वाला सीएम

Tokyo Olympics 2020: ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार बीते तीन सालों से पुरुष और महिला हॉकी टीम को स्पॉन्सर करती आ रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-08-02 13:21 GMT

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने शानदार करते हुए इतिहास रच दिया है। पुरुष टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची है, तो वहीं महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाई है। भारतीय टीम की तारीफ की जा रही है, तो वहीं लोग ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी टीम का जब कोई सहारा नहीं था उस समय साथ दिया। साल 2018 भारतीय हॉकी टीम वित्तीय संकट का सामना कर रही थी और टीम को कोई भी स्पॉन्सर करने के लिए तैयार नहीं था। भारतीय हॉकी के साथ सहारा जुड़ा हुआ था और साल 2017 में कंपनी ने करार 2021 तक बढ़ा दिया, लेकिन आर्थिक हालत खराब होने की वजह से करार समय से पहले ही खत्म हो गया।
सहारा के हटने के बाद जब भारतीय टीम को कोई भी स्पॉन्सर करने वाला नहीं था, तो ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने भारतीय हॉकी को स्पॉन्सर करने का निर्णय लिया और उनकी सरकार बीते तीन सालों से पुरुष और महिला हॉकी टीम को स्पॉन्सर करती आ रही है। आडिशा ने साल 2018 में हॉकी विश्व कप का मेजबान भी था। ओडिशा सरकार हर साल भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को 20 करोड़ रुपये देती है।


मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अक्सर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते हैं। रविवार को जब पुरुष टीम ने जीत हासिल की और टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया तो नवीन पटनायक ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि शानदार प्रदर्शन, ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। आशा है कि, भारतीय टीम अगले मैच में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेगी। हॉकी में मेडल लाकर टीम देश के सालों के इंतजार को समाप्त करेगी। ऑल द बेस्ट।


महिला हॉकी टीम की जीत नवीन पटनायक ने अद्भुत बताया। इसके साथ ही उन्होंने पदक जीत कर लाने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुनहरे पल का इंतजार है। महिला हॉकी टीम को शानदार जीत के लिए बधाई। उम्मीद हैं कि टीम का आगे भी अपना विजयी प्रदर्शन जारी रहेगा और भारत के लिए मेडल लेकर वापस आएगी। बेस्ट आॅफ लक।
आपको बात दें कि ओडिशा देश में किसी राष्ट्रीय टीम को स्पॉन्सर करने वाला पहला प्रदेश है। शायद बहुत कम लोगों को ही जानाकारी होगी कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दून स्कूल से पढ़ाई की है। इस दौरान गोलकीपर के रूप में वह हॉकी खेलते थे। हालांकि पटनायक ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर खेल के प्रति अपने प्यार का जगजाहिर नहीं किया।



Tags:    

Similar News