Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक से घर लौटे भारत के धुरंधर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के होनहार खिलाड़ी सोमवार को स्वदेश लौट आए।;
टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ी (फोटो: सोशल मीडिया)
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के होनहार खिलाड़ी सोमवार को स्वदेश लौट आए। गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत भारतीय खिलाड़ी स्वदेश वापस आ गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। ओलिंपिक में शामिल होनो गए खिलाड़ियों के स्वागत के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी, फेडरेशन और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।
ओलिंपिक में भारत ने इस बार सात मेडल जीते हैं। इससे पहले लंदन ओलिंपिक में भारत ने 6 पदक जीते थे। इस बार भारत का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है। भारत के खिलाड़ियों की स्वदेश वापसी की जानकारी साई (Sports authority of India) ने दिया है और एयरपोर्ट का एक वीडियो जारी किया है।
साई ने वीडियो जारी कर लिखा है कि हमारे चैंपियन का स्वागत है। सभी एथलेटिक्स की टीम टोक्यो 2020 से वापस आ गई है। अपने चैंपियन का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ किया जाए।