Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा की जीत ने बढ़ाया देश का गौरव, खुशी से झूम उठे लोग

Tokyo Olympics 2020: आज हमारे देश के लिए गौरव का पल है। भारत को टोक्यों ओलंपिक में पहला गोल्ड मिला है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-07 14:36 GMT

नीरज चोपड़ा (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics 2020: आज हमारे देश के लिए गौरव का पल है। भारत को टोक्यों ओलंपिक में पहला गोल्ड मिला है। देश के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पहला गोल्ड दिलाया है। यह भारत का ओलंपिक एथलेटिक्स में पहला पदक है। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। नीरज चोपड़ा के इस उपलब्धि के बाद देश में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा की कामयाबी पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। ओलंपिक में भारत की ओर से जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एथलीट ट्रैक एंड फिल्ड स्पर्धा में पहला मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा से पहले रेसलर बजरंग पुनिया नें देश को कांस्य पदक दिलाया है। इसी के साथ भारत ने सात मेडल अपने नाम किया है। नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में आठ खिलाड़ी मेडल के लिए किस्मत आजमा रहे थें। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने शानदार प्रदर्शन से विश्वभर में सफलता का परचम लहराया है। सबसे बड़ी बात यह है कि नीरज ने क्वालीफिकेशन राउंड में साल 2017 के विश्व चैंपियन जोहानेस वेटर को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। एथलीट जोहानेस ने कहा था कि उन्हें हराना किसी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है, लेकिन नीरज चोपड़ा ने उन्हें धूल चटा दी।

आज भारत के लोगों को नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और नीरज चोपड़ा लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरें। नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में 86.65 की दूरी पर भाला फेंक पहला नंबर हासिल किए। जीत के बाद देश पूरी तरह जश्म में डूब हुआ है। नीरज चोपड़ा की इस जीत ने भारत के गौरव को बढ़ा दिया है।

नीरज चोपड़ा की जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई हैं। रामनाथ कोविंद ने लिखा है कि, ''नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका भाला सोना बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। आप अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड पदक दिलाते हैं। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!''

इस दौरान अभिनेता सलमान खान ने ट्विटर  पर नीरज चोपड़ा को बधाई दिए हैं और लिखा है कि, बहुत अच्छा किया नीरज, यह अद्भुत है। बधाई भगवान का आशीर्वाद आपपर बना रहें। कड़ी मेहनत और समर्पण को जारी रखें।


Tags:    

Similar News