Top 03 Movement of 2023: The ROCK की हुई WWE में धाकड़ वापसी! 2023 में 03 बड़े कमबैक की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी

WWE 2023 THE ROCK Top 03 Movement of 2023: जो पूरी तरीके से आज भी द रॉक ड्वेन जॉनसन की फैन बने हुए हैं इस आर्टिकल में हम जानने वाले हैं कि साल 2023 में WWE के सबसे बड़े मोमेंट कौन से थे

Update: 2023-12-25 11:01 GMT

Top 03 Movement of 2023 (photo. Social Media)

WWE 2023 THE ROCK Top 03 Movement of 2023: भारत में क्रिकेट और फिल्मों के अलावा फैंस को यदि कोई चीज सबसे ज्यादा एंटरटेन करती है तो वह WWE ही है। वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट यानि WWE की लोकप्रियता दुनिया भर में तो खूब है, लेकिन भारत में भी चरम सीमा पर है। यहां का बच्चा-बच्चा जॉन सीना और रोमन रेंस को जानता है और उनका दीवाना भी है। लेकिन एक विंग ऐसी है जो पूरी तरीके से आज भी द रॉक (THE ROCK) ड्वेन जॉनसन की फैन बनी हुई है। इस आर्टिकल में हम जानने वाले हैं कि साल 2023 में WWE के सबसे बड़े मोमेंट कौन से थे:-

03.) रोमन रेंस को पिनॉउट करना

आपको बताते चलें कि लगभग 2022 के बाद सही रोमन रेंस (Roman Reigns) की डोमिनेशन पूरे WWE पर है। उन्हें ट्राइबल चीफ के नाम से भी जाना जाता है, वह इस समय WWE के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं। उनको पिछले 3 साल में कोई भी फाइटर हरा नहीं पाया है और वह लगातार WWE का टाइटल होल्ड किए हुए हैं। लेकिन 2023 में उनको उनके ही कर्जन ब्रदर जय उसो ने पिनॉउट करके उनकी यह स्ट्रीट तोड़ी थी। यह दृश्य काफी रोंगटे खड़े कर देने वाला था, जिसे आप भी वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं:-

Full View

02.) सीएम पंक की वापसी

2023 के साल में सीएम पंक (CM Punk) ने भी डब्ल्यूडब्ल्यूई में एक बार फिर से वापसी कर ली। वर्ष 2014 में उन्होंने बिगड़ते हुए रिश्तों के कारण इस कंपनी को छोड़ दिया था। जिसके बाद 2021 में वह एईडब्ल्यू के जरिए फिर से एक बार अपने फैंस को रेसलिंग करते हुए दिखे। लेकिन इस साल सरवाइवर सीरीज में उन्होंने वापसी कर तमाम फैंस के होश उड़ा दिए। पूरी अरेना सीएम पंक के शोर से गुण झूठी थी, जिसे आप वीडियो में भी महसूस कर सकते हैं:-

01.) द रॉक की वापसी

गौरतलब है कि 2023 का साल WWE के लिए काफी रोमांचक रहा है। क्योंकि इस साल 15 सितंबर को WWE के स्मैकडाउन के एक एपिसोड में अचानक से ही दिग्गज और सबसे लोकप्रिय WWE सुपरस्टार द रॉक (THE ROCK) ने एंट्री ले ली। यह एंट्री इतनी शानदार थी की स्टेडियम में बैठे तमाम दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। इस एंट्री का वीडियो भी हम शेयर कर रहे हैं, जिसे देखकर आप भी बहुत क्रेजी हो जाएंगे:-

Full View

Tags:    

Similar News