UAE vs India A: 6,6,6,6,6,6... छक्के पर छक्के जड़ वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास! 16 गेंदों में बनाया सबसे तेज अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप के तीसरे मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की।
UAE vs India A: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया-A की तरफ से मैदान पर उतरे तो शुरुआती दोनों मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा। लेकिन तीसरे मैच में वैभव ने सारी पिछली नाकामियों का हिसाब एक ही पारी में चुकता कर दिया। UAE के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने छक्कों की ऐसी बरसात शुरू की कि गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।
वैभव ने पहली ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद भी उनका तूफान नहीं थमा और उन्होंने मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट लगाए। महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर वैभव ने मुकाबले में तहलका मचा दिया। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने दिखा दिया कि शुरुआती मैचों की नाकामी के बाद भी वह कितनी तेजी से वापसी करना जानते हैं।