6 Sixes: कौन है Vamshhi Krrishna? जिसने इतिहास रच बन गया चौथा बल्लेबाज

6 Sixes: आंध्र प्रदेश के गुंटूर से आने वाले वामशी ने लेग स्पिनर दमनदीप सिंह के पहले ओवर में छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-02-21 22:11 IST

CK Nayudu Trophy; Vamshhi Krrishna (Pic Credit-Social Media)

6 Sixes: सीके नायडू ट्रॉफी (CK Nayudu Trophy) में आंध्र के बल्लेबाज ने क्रिकेट में आज नया इतिहास बनाया। 48 गेंदों पर सबसे तेज शतक बनाकर वामशी ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। गुंटूर से आने वाले वामशी ने लेग स्पिनर दमनदीप सिंह के पहले ओवर में छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया। पारी के 10वें ओवर में हर गेंद पर लगातार छह छक्के लगाए। कुल 6 छक्के के साथ ओवर को खत्म किया। आंध्र के 22 वर्षीय बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने कडप्पा के वाईएस राजा रेड्डी एसीपी क्रिकेट स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ 6 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

आंध्र प्रदेश के ओपनर ने एलिट लिस्ट में दर्ज किया नाम

विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश में कडप्पा के वाईएस राजा रेड्डी एसीपी क्रिकेट स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा। यह कारनामा आंध्र प्रदेश के ही युवा बल्लेबाज ने किया।पहले दिन आंध्र के विकेटकीपर-बल्लेबाज वामशी कृष्णा का शानदार शतक देखने को मिला। वामशी ने 110 रन की पारी 64 गेंदों में 9 चौके और 10 छक्के लगाए है। जिसमें एक ओवर में छक्के मारने का बड़ा कारनामा भी शामिल है। इस बड़ी कार्यवाई से वामशी एलिट लिस्ट में नाम दर्ज करने में सफल रहे।


ज्यादातर बाउंड्री से बनाया शतक

कृष्णा ने 64 गेंदों में 110 रन की पारी में नौ चौके और 10 छक्के लगाए। उन्होंने 96 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। वामशी कृष्णा के 110 रन की पारी और ई धरानी कुमार और एस वेंकट राहुल के अर्धशतकों के बावजूद, आंध्र प्रदेश 378 रन पर आउट हो गया। बाद के खेल में दमनदीप मैच में कुछ विकेट लेने में सफल रहे।

तीन दिग्गजों के बाद बना चौथा बल्लेबाज

वामशी कृष्णा ने वर्ष 1985 के रवि शास्त्री, साल 2007 के युवराज सिंह और 2022 के रुतुराज गायकवाड़ के बाद एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। वह एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उनके 6 छक्के बाएं हाथ के स्पिनर तिलक राज के खिलाफ आए। 2007 में टी20 विश्व कप के दौरान, बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने लीग चरण के मैच में पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को छह छक्के मारे थे। 2022 विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में, महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए, जब उन्होंने 49वें ओवर में उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह के खिलाफ सात छक्के लगाए।

Tags:    

Similar News