रूठे हुए हमसफर जब डिनर पर चले, फैंस के कुछ यूं मुरझाए चेहरे खिल उठे

Update: 2016-05-25 06:00 GMT

मुंबई: वो जब भी कभी साथ में दिखाई देते, तो मीडिया में तरह तरह की अटकलें शुरू हो जाती हैं। अगर वह स्‍टार कोई मैच हार जाता है, तो उस हीरोइन को लोग पनौती वगैरह बोलना शुरू कर देते हैं। उससे जुड़ी हर अच्‍छी व बुरी बात का रीजन उसको माना जाता है। रब की बनाई इस अनोखी जोड़ी को शायद लोगों की ही नजर लग गई थी, जिसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था।

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते से सब वाकिफ हैं। काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें मीडिया में गॉसिप का रीजन बनी हुई थी। लेकिन हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कैप्‍टन विराट कोहली और बॉलीवुड की क्‍यूट तानी को एक बार फिर से एकसाथ देखा गया। इस दौरान ली गई फोटो से लगता है कि दोनों के बीच सबकुछ फिर से ठीक हो गया है।

नहीं किया कभी रिलेशन एक्‍सेप्‍ट

-बताया जाता है कि अक्‍सर ही दोनों एक-साथ दिखाई देते हैं।

-इसके बावजूद दोनों ने कभी भी अपना रिलेशन एक्‍सेप्‍ट नहीं किया है।

-हाल ही में बंगलौर में विराट और अनुष्‍का को एक रेस्‍टोरेंट में डिनर के लिए स्पॉट किया गया।

-विराट और अनुष्का के फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार थे।

-इस मौके पर विराट और अनुष्‍का काफी खुश दिखे।

 

 

Tags:    

Similar News