ICC ODI World Cup 2023: इन 6 खिलाड़ी का हो सकता है आखिरी वर्ल्ड कप, भारतीय टीम से 3 खिलाड़ी ले सकते है संन्यास

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी का अगला वर्ल्ड कप वर्ष 2027 में आयोजित किया जाएगा। तब तक कई खिलाड़ियों की उम्र 40 साल के लगभग हो जायेगी। ऐसे में उन खिलाड़ियों के लिए यह वर्ल्ड कप आखिरी मौका हो सकता है।

Update: 2023-10-02 11:49 GMT

World Cup 2023(Pic Credit-Social Media)

ICC ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होना है। इस टूर्नामेंट का निर्णायक मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम(Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। जहां फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों के बीच मुकाबला होगा। वहीं, भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा( Captain Rohit Shrama)समेत कई ऐसे चेहरे है जो अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलते दिखेंगे। विराट कोहली(Virat Kohli) और रविचन्द्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) जैसे दिग्गजों के लिए यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन भी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलते दिख आ सकते हैं।

भारतीय दिग्गज प्लेयर्स का आखिरी वर्ल्ड कप

भारतीय टीम में, टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्तमान में 36 साल के हैं। अगला आईसीसी वर्ल्ड कप साल 2027 में खेला जाएगा। तब तक रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे। बहरहाल, इस बात की संभावना बहुत ही कम है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 यह टूर्नामेंट खेल पाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को वनडे और टी20 फॉर्मेट(ODI or T20 Format) के मैच में आराम दिया जा सकता है। फिर वह क्रिकेट से रिटायरमेंट का भी एलान कर सकते है। इसके अलावा विराट कोहली की उम्र वर्तमान में 35 साल के है। उनका भी वर्ल्ड कप 2023 के बाद इक्का मैच खेलना मुश्किल है।

इन दिग्गजो का हो सकता है आख़िरी वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप 2027 तक विराट कोहली भी 40 के करीब लगभग 39 साल के हो जाएंगे। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) विराट कोहली का आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन की उम्र भी 37 साल है। बहरहाल, इन तीनों भारतीय क्रिकेटरों का यह वनडे वर्ल्ड 2023 आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन आखिरी बार वर्ल्ड कप खेलते दिख सकते है। डेविड वार्नर वर्तमान में 37 साल के हैं। जबकि बेन स्टोक्स और शाकिब अल हसन की उम्र भी 30 के ऊपर 32 साल और 36 साल है। इस कारण इन दिग्गज खिलाड़ियों का अगले वनडे वर्ल्ड कप(ODI World Cup 2023) में खेलना कठिन माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News