Mia Khalifa के साथ नजर आएं Wasim Akram, प्रतिबंधित कंपनी का प्रमोशन

Wasim Akram Mia Khalifa: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-10 12:15 IST

Wasim Akram, Mia Khalifa, Cricket, Sports, Wasim Akram Instagram Post, Wasim Akram Post, Pakistan Cricket Team

Wasim Akram Mia Khalifa: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। एक बार फिर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी चर्चे में हैं। अकरम हाल ही में पॉर्न स्टार रह चुकीं मिया खलीफा के साथ नजर आएं। 

Mia Khalifa के साथ नजर आएं Wasim Akram

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम हाल ही में एक एड शूट के लिए मिया खलीफा के साथ दिखाई दिए। वसीम देश में प्रतिबंधित कंपनी का प्रमोशन करते हुए नजर आएं। जिसके बाद उनकी मुसीबत भी बढ़ गई है। दरअसल वसीम के साथ एड में पॉर्न स्टार नजर आ रही। दरअसल पाकिस्तान में सट्टेबाजी (बेटिंग) कंपनियों का विज्ञापन करने पर सख्त प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बाद वसीम अकरम ने भारतीय बेटिंग कंपनी 'बाजी' के लिए भी एड शूट किया है। वसीम इसके ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। बता दें कि, 'बाजी' कंपनी का ये एडवर्टाइजमेंट की वजह से वसीम चर्चा का केंद्र बन हुए है क्योंकि अकरम इस एड में पॉर्न स्टार मिया खलीफा के साथ दिखाई दे रहे हैं।


जानकारी के लिए बता दें कि, वसीम अकरम, मिया खलीफा के अलावा इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन, अर्जेंटीना के पूर्व फुटबॉल प्लेयर गेब्रियल को भी इसके हिस्सा हैं। वसीम अकरम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम हैंडल पर बाजी कंपनी का एड शूट का एक वीडियो शेयर किया है। वसीम ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि, "मजा करने और उत्साह बढ़ाने के लिए मुझे बाजी एप पर जॉइन करिए। तो चलिए रोमांच का एकसाथ आनंद लेते हैं और कुछ यादें भी साथ में बिताते हैं। मैं इस सफर को आपके साथ शेयर करने के लिए काफी उत्साहित हूं।" बता दें कि, बाजी कंपनी के इस पोस्टर पर वसीम अकरम के साथ मिया खलीफा एकसाथ दिख रही हैं। वसीम के इस पोस्ट के बाद पाकिस्तानी फैंस वसीम की सोशल मीडिया पर और इस एड शूट की आलोचना कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News