Shikhar Dhawan Birthday: गब्बर नाम के पीछे क्या है कहानी? क्रिकेट जगत से आखिर कहा गायब हो गया Mr. ICC...

Shikhar Dhawan Birthday: 38 साल के इस क्रिकेट स्टार का करियर और पर्सनल लाइफ दोनों ही चर्चे का विषय रहा है।

Update: 2023-12-05 05:32 GMT

Shikhar Dhawan Birthday special Story(Pic Credit-Social Media)

Shikhar Dhawan Birthday: क्रिकेट जगत में नाम कमाने वाले स्टार ऑल राउंडर शिखर धवन आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे है। 38 साल के इस स्टार का करियर और पर्सनल लाइफ दोनों ही चर्चे का विषय रहा है। शिखर धवन के फैंस के मन में उनके आदर्श के प्रति खूब सहानुभूति है। क्रिकेटर को हाल ही में कोर्ट ने उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। निजी जिंदगी में इस खिलाड़ी ने बहुत कुछ सहा है। धवन और मुखर्जी सितंबर 2021 में अलग हो गए। उन्हें 5 अक्टूबर, 2023 को तलाक दे दिया गया। वहीं तब भी हमेशा मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ ग्राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते दिखे है। अपने प्रदर्शन के दम पर इस खिलाड़ी को कई नए नए नाम और उपाधि दी गई। जिसमें Mr. ICC और गब्बर की प्रसिद्धि विश्व भर में है। लेकिन क्या आप जानते है, खिलाड़ी के इन नाम के पीछे क्या कारण है? चलिए हम आपको बताते है...

कैसे मिला Mr. ICC का खिताब

मिस्टर ICC यानी भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, बाएं हाथ के इस भारतीय बल्लेबाज को ये नाम ICC टूनमेिंट्स में उनके दमदार और आश्चर्यचकित करने वाले प्रदर्शन की बदौलत मिला था। टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन आज 38 साल के हो गए हैं, ICC के किसी भी टूर्नामेंट में वो मैच खेलने उतरे हैं तो वहां अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। जिसकी बदौलत उन्हें ये खिताब दिया गया है। धवन ने ICC टूर्नामेंट्स के अंदर 19 साल में 4 बड़ी उपलब्धियां हासिल की। इस सिलसिले की शुरुआत साल 2004 से हुई थी।

शिखर धवन द्वारा हासिल खास उपलब्धि

2004 में उन्होंने ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला और प्लेयर ऑफ द टूनमिंट बने। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में वो प्लेयर ऑफ द टूनमिंट के सम्मान से नवाजे गए। 2015 का वर्ल्ड कप भारत भले ना जीत सका पर धवन ने वहां पर भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर भारत को सम्मान दिलाया था। ऐसा ही दमदार प्रदर्शन शिखर धवन ने जारी रखा। उन्होंने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपने नाम के झंडे रखे। भारत की ओर से उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

गब्बर टाइटल के पीछे दिलचस्प किस्सा

 शिखर धवन को दिया गब्बर नाम का टाइटल भी खास है। धवन ने एक शो के दौरान खुद बताया था कि रणजी ट्रॉफी के दौरान टीम कोच विजय ने ये नाम उन्हें दिया था, क्योंकि उन्हे फिल्म 'शोले' के विलन गब्बर की नकल करते हमेशा देखा गया था। धवन ने बताया था कि रणजी ट्रॉफी में दूसरे टीम की बड़ी पार्टनरशिप लगने पर हमारे प्लेयर्स को मोटिवेशन देने के लिए मैं चिल्लाता था- बहुत याराना लगता है सुअर के बच्चों। तब मेरी बातें सुनकर सब हसंते थे। उसी समय हमारे कोच विजय ने मेरा नाम गब्बकर रखा। आज ये नाम सभी के बीच फेमस हो गया है।

कैसा रहा शिखर धवन का करियर

शिखर धवन के मैच करियर में रिकॉर्ड की बात करें तो, टेस्ट मैच के 58 इनिंग में 34 मैच खेले है। जिसमें 40.31 की औसत से 2315 रन का रिकॉर्ड बनाया है। 190 का स्कोर इसमें अधिकतम रहा है। जिसमे 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। वही वनडे मैच की बात करें तो 167 मैच में 164 इनिंग खेली है। 44.11 की औसत से 6793 स्कोर बनाया है। इसमें 143 का स्कोर बेस्ट रहा है। इस दौरान 17 शतक और 39 अर्धशतक लगाए है। T 20 इंटरनेशनल में 68 मैच में 66 इनिंग खेली है। जिसमे 27.92 की औसत से 1759 का स्कोर बनाया है। 92 रन isme अधिकतम रहा है। अपने अच्छे आंकड़े के बल पर शिखर धवन हमेशा आईसीसी के नजर में बने रहे। सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो उन्होंने 10 मैचों में 53.70 की औसत से रन बनाए हैं।

अब कहा गायब क्रिकेट का गब्बर

लंबे वक्त से शिखर धवन टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब उनकी वापसी की राह भी मुश्किल लग रही है। वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद ये भी लगभग साफ हो गया था कि शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर अब खत्म होने की ओर है। साल 2021 जुलाई में टीम इंडिया से अपना आखिरी टी20 मैच खेला, आखिरी में साल 2022 में 10 दिसंबर के दिन धवन ने भारतीय टीम से अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। जो बांग्लादेश के खिलाफ था और उसके बाद उनकी टीम में कभी वापसी नहीं हुई।


Tags:    

Similar News