Wimbledon 2022: दसवीं बार अन्तिम 16 में पहुंचे राफेल नडाल, तीसरे राउंड में लोरेंजो को शिकस्त दे पहुंचे चौथे राउंड में

Wimbledon 2022: विश्व में दूसरी वरीयता प्राप्त राफेल नडाल ने तीसरे राउंड के मैच में लॉरेंजो सोनेगो को मैच के सीधे सेटों में 6-2, 6-1, 6-4 से करारी शिकस्त दी है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-07-03 10:30 GMT

Wimbledon 2022 in Rafael Nadal (image credit social media)

Wimbledon 2022: राफेल नडाल (Rafael Nadal) एक बार फिर विंबलडन (Wimbledon) 2022 के अन्तिम 16 में पहुंच गए है। उन्होंने मैच के तीसरे राउंड में इटली के लोरेंजो सोनेगो (Lorenzo Sonego) को मैच के सीधे सेटो में मात दी है। वह कुल दसवीं बार विंबलडन के अंतिम 16 में पहुंचे हैं। इस से पहले राफेल नडाल दो बार विंबलडन का खिताब भी अपने नाम कर चुके है। वह 2008 और 2010 में विंबलडन चैंपियन बने थे। इस बार भी वह यहां जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे है। अब उनकी चौथे दौर में भिडंत डच खिलाड़ी बॉटिक वान डी जेंडशल्प से होगी।

राफेल नडाल ने लॉरेंजो सोनेगो को हराया

विश्व में दूसरी वरीयता प्राप्त राफेल नडाल ने तीसरे राउंड के मैच में लॉरेंजो सोनेगो को मैच के सीधे सेटों में 6-2, 6-1, 6-4 से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में लोरेंजो राफेल को कोई टक्कर नहीं दे सके। तीसरे सेट के दौरान सेंटर कोर्ट की छत ढकने के लिए रूके मैच के बाद जरूर उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन नडाल ने जोरदार वापसी करते हुए पॉइंट्स बटोरे और मैच अपने नाम कर लिया। आपको बता दें, लॉरेंजो सोनेगो पिछली बार विंबलडन के चौथे राउंड तक पहुंचे थे।

मैच के चौथे राउंड में इस खिलाड़ी से भिडंत 

विंबलडन के इस राऊंड में जीत के बाद चौथे राउंड में राफेल नडाल का मुकाबला विश्व में 21वीं वरीयता प्राप्ता डच खिलाड़ी बॉटिक वान डी जेंडशल्प से होना है। 26 वर्षीय बॉटिक पहली बार विंबलडन के अन्तिम 16 में पहुंचे है। उन्होंने तीसरे राउंड में फ्रेंच खिलाड़ी वेटरन खिलाड़ी रिचर्ड गासक्वेट को कड़े मुकाबले के सेटों 7-5, 2-6, 7-6 और 6-1 से हराया है। राफेल नडाल और बॉटिक वान डी जेंडशल्प पिछले महीने फ्रेंच ओपन में भी आमने व सामने हुए थे। यहां नडाल ने बॉटिक को आसानी से सीधे सेटों में हराया था।

Tags:    

Similar News