MS Dhoni: WWE के सुपर स्टार सैमी जेन और केविन ओवन्स ने एमएस धोनी पर की टिप्पणी, वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

WWE Sami Zayn Kevin Owens MS Dhoni: वह भारतीय खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन एक नाम जो हमेशा सामने आता है वह है, एमएस धोनी

Update: 2023-11-29 15:32 GMT

Sami Zayn Kevin Owens (photo. Social Media)

WWE Sami Zayn Kevin Owens MS Dhoni: भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की लोकप्रियता आज पूरी दुनिया भर में हैं। दुनिया के कोने-कोने में महेंद्र सिंह धोनी को थाला के नाम से जानते हैं और फैंस उनकी पूजा करते हुए भी दिखाई देते हैं और हो भी क्यों ना एमएस धोनी ने भारतीय टीम तथा इंडियन क्रिकेट के लिए जो किया है, वह वास्तव में ना तो किसी ने आज तक किया है और ना ही शायद कोई आगे कर पाएगा। हाल ही में WWE के सुपरस्टार सैमी जेन और केविन ओवन्स भी उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दिए।

WWE के दिग्गजों ने की धोनी की तारीफ

आपको बताते चलें कि WWE के सुपरस्टार केविन ओवन्स और सैमी जेन ने हाल ही में एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान जारी किया। दोनों सुपरस्टार थाला धोनी को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं और उनकी तारीख भी कर रहे हैं। इसी दौरान सैमी जेन ने कहा कि मैंने एमएस धोनी का नाम कई बार सुना है, वह बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय दिग्गज है।

असल में आईपीएल 2024 से पहले, सोनी स्पोर्ट्स ने पूर्व निर्विवाद WWE टैग टीम चैंपियन सैमी जेन और केविन ओवेन्स का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के बारे में बात कर रहे थे। वीडियो में, सैमी और केविन से एक भारतीय खेल व्यक्तित्व के बारे में पूछा गया जिसकी वे वास्तव में प्रशंसा करते हैं। इसके जवाब में सामी ने कहा, वह भारतीय खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन एक नाम जो हमेशा सामने आता है वह है, एमएस धोनी।

WWE में दोनों खिलाड़ियों का दबदबा

गौरतलब है कि सैमी जेन ने हाल ही में सर्वाइवर सीरीज़ 2023 में जजमेंट डे और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ वॉर गेम्स मैच में हिस्सा लिया। वह रॉ के नवीनतम एपिसोड में बड़ी उपस्थिति नहीं दिखा सके लेकिन अगले हफ्ते मैकइंटायर का सामना करने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर, केविन ओवेन्स को कुछ हफ्ते पहले जे उसो के लिए स्मैकडाउन लाइव में ट्रेड किया गया था और वर्तमान में वह ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वालर के साथ प्रतिद्वंद्विता में शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी बेहद ही ज्यादा लोकप्रिय हैं और WWE में काफी दबदबा भी रखते हैं।

Tags:    

Similar News