Manipur: एन. बीरेन सिंह होंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, शपथ होली के बाद

Manipur news: मणिपुर में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाने का मिला ईनाम। एन. बिरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य में फिर बनेगी बीजेपी सरकार।;

Written By :  Rajat Verma
Published By :  aman
twitter icon
Update:2022-03-16 13:36 IST
N Biren Singh again made Chief Minister Manipur BJP leadership announce

एन. बिरेन सिंह

  • whatsapp icon

मणिपुर विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत की जीत हासिल करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने एन. बिरेन सिंह को मणिपुर का मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी है। बीते कुछ दिनों अब मणिपुर के नए सीएम चेहरे को लेकर चले आ रहे कयासों पर भाजपा ने विराम लगते हुए सीएम एन. बिरेन सिंह को मणिपुर के सीएम के रूप में एक बार पुनः चुना है। अभी तक कि प्रॉपर जानकारी के मुताबिक एन. बिरेन सिंह होली के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 मणिपुर विधानसभा चुनावों में राज्य की कुल 60 सीटों में से 32 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए बहुमत का आंकड़ा पर कर लिया। इस जीत के साथ ही भाजपा ने मणिपुर के सीएम के रूप में एक बार फिर एन. बीरेन सिंह पर विश्वास जताया है। हालांकि, अभी तक मंत्रिमंडल सहित अन्य बातों को लेकर कुछ भी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं, कि होली के बाद तक मंत्रिमंडल निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी तथा उसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। 

मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा की चिर-प्रतिद्वंदी कांग्रेस जहां 5 विधानसभा सीटों पर ही जीतकर सिमट गई वहीं दूसरी ओर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस मणिपुर विधानसभा चुनाव में अपना खाता तो नहीं खोल पाई।

इसके अतिरिक्त नेशनल पीपल्स पार्टी ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में सात सीटों पर जीत दर्ज की है। मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपल्स पार्टी प्रमुख कॉनराड संगमा ने मणिपुर विधानसभा में अपने सातों विधायकों के साथ भाजपा सरकार को समर्थन देने की बात कही है।

Tags:    

Similar News