BenQ GV50 smart FHD Projector: Google TV के साथ लॉन्च हुआ BenQ GV50 स्मार्ट FHD प्रोजेक्टर, जानें कीमत और फीचर्स

BenQ GV50 smart FHD Projector: BenQ GV50 स्मार्ट FHD लेजर पोर्टेबल प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च हो गया है।;

Update:2025-04-14 22:27 IST

BenQ GV50 smart FHD Projector(photo-social media)

BenQ GV50 smart FHD Projector: BenQ GV50 स्मार्ट FHD लेजर पोर्टेबल प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इसे 120 इंच की स्क्रीन पर लचीले प्रोजेक्शन एंगल देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रोजेक्टर Google TV OS के साथ आता है, कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए इसमें बिल्ट-इन Netflix, 18W 2.1 चैनल स्पीकर और बहुत कुछ है। चलिए इसकी सभी डिटेल पर नजर डालते हैं।

जानें BenQ GV50 की कीमत

BenQ GV50 की विशेष लॉन्च कीमत 69,990 रुपये है। प्रोजेक्टर को Amazon और BenQ ई-स्टोर के ज़रिए 22 अप्रैल तक प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। BenQ GV50 की बिक्री 22 अप्रैल से शुरू होगी। इसके साथ ही आपको कई ऑफर्स भी देखने को मिलेंगे। कंपनी 2 साल की कैरी-इन वारंटी दे रही है।

देखें फीचर्स

BenQ GV50 में ऑटो-फ़ोकस, ऑटो 2D कीस्टोन करेक्शन और जबरदस्त स्क्रीन तकनीको के साथ आता हैं। BenQ GV50 में BenQ की लोकप्रिय GV पोर्टेबल प्रोजेक्टर सीरीज़ की 135-डिग्री वर्टिकल प्रोजेक्शन लचीलापन बरकरार है। बैटरी 150 मिनट का वीडियो प्लेटाइम या 280 मिनट का ब्लूटूथ म्यूज़िक प्लेबैक प्रदान करती है। BenQ GV50 सिनेमैटिक कलर और सिनेमैटिक साउंड तकनीक, Rec. 709 कलर प्रिसिजन, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और HDR10/HLG सपोर्ट से लैस है। GV150 120-इंच FHD (1080) विज़ुअल प्रोजेक्ट कर सकता है और 500 ANSI लुमेन प्रदान करता है। यह 30,000 घंटे तक की लेज़र लाइट सोर्स लाइफ़ प्रदान करने का दावा करता है। इसमें USB-C डेटा ट्रांसमिशन, डिस्प्लेपोर्ट आउटपुट और मोबाइल डिवाइस और निन्टेंडो स्विच के लिए पावर डिलीवरी की सुविधा है। आपको डॉल्बी ऑडियो के साथ 18W 2.1 चैनल स्पीकर भी मिलते हैं। बेनक्यू जीवी50 कैजुअल गेमिंग, गूगल टीवी और नेटफ्लिक्स बिल्ट-इन के लिए 22.4एमएस इनपुट लैग के साथ आता है। इसमें आसान नेविगेशन के लिए जॉयस्टिक डिज़ाइन है।

Tags:    

Similar News