Google Pay Update: जून में बंद हो जाएगा गूगल पे, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

Google Pay Update: साल 2022 में Google Wallet आने के साथ ही 'GPay' ऐप की डिमांड काफी बढ़ गई थी। अब वहीं इस ऐप को लेकर कंपनी ने बड़ा फैसला किया है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-02-25 14:22 GMT

Google Pay: अगर आप गूगल पे यूजर्स हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। दरअसल इस साल जून माह से गूगल पे बंद हो जाएगा। जिसके बाद यूजर्स को परेशानी उठानी पड़ सकती है। हालांकि, जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिका के लिए कंपनी द्वारा यह फैसला लिया गया है। अमेरिका में जून से गूगल पे बंद हो जाएगा। जून 2024 में ये ऐप काम करना बंद कर देगी। ऐसे में पैसे निकालने के लिए आप वॉलेट का यूज कर सकते हैं। वहीं Peer-to-Peer ट्रांसफर को कंपनी की ओर से फिलहाल बंद कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि, अमेरिका में अब ये ऐप बंद होने जा रही है।

जून से बंद हो जाएगा Google Pay

गूगल पे का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं। साल 2022 में Google Wallet आने के साथ ही 'GPay' ऐप की डिमांड काफी बढ़ गई थी। अब वहीं इस ऐप को लेकर कंपनी ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल अमेरिका में पुरानी गूगल पे ऐप को बंद किया जा रहा है। मतलब ये कि, गूगल पे का पुराना वर्जन काम नहीं करेगा। गूगल पे की मदद से यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट आसानी से करते थे। साथ ही इससे परचेज हिस्ट्री की भी जानकारी मिल जाती थी। अब वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में GPay 4 जून 2024 से वर्क करना बंद कर देगा। लेकिन भारत में गूगल पे काम करेगा। सिंगापुर के यूजर्स को भी इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत और सिंगापुर दोनों ही जगह पर GPay पूरी तरह वर्क करेगा। 


अगर आप Google Pay में उपलब्ध मनी ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आप वेबसाइट की मदद से बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं। बता दें इसकी मदद से आप मिलने वाली मनी को भी मैनेज कर सकते हैं। फिलहाल गूगल पे ऐप (Google Pay App) वर्क कर रही है।     

Tags:    

Similar News