Oppo Find N3 Flip पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट ऑफर,बेहद सस्ता हुआ ये फोन

Oppo Find N3 Flip Price: ओप्पो अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन Oppo Find N3 Flip पर जमकर डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-08-13 14:36 GMT

Oppo Find N3 Flip

Oppo Find N3 Flip Price: ओप्पो अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन Oppo Find N3 Flip पर जमकर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। जिसके बाद इस फोन को बेहद सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है। इस फोन के फीचर्स भी काफी जबरदस्त है। ये फोन 6.8 इंच FHD के अलावा 4300mAh बैटरी के साथ आता है। इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Oppo Find N3 Flip पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के साथ इस फोन के फीचर्स, कीमत और रिव्यू के बारे में विस्तार से: 

Oppo Find N3 Flip पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर (Oppo Find N3 Flip Discount Offer):

Oppo Find N3 Flip पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर (Oppo Find N3 Flip Discount Offer) की बात करें तो इस फोन पर कंपनी तगड़ा छूट दे रही है। Oppo Find N3 Flip फोन के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 94,999 रुपए में लॉन्च किया था। अब इस फोन पर बंपर डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 50 हजार रुपए से भी कम हो गई है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 49,999 रुपए हो गई है। इस फोन पर बैंक भी ऑफर दे रही है। Oppo Find N3 Flip पर ICICI Bank Credit Card, BOBCARD, YES Bank Credit Card 1000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। ये फोन Sleek Black और Cream Gold कलर में आता है। Oppo Find N3 Flip भारत में पिछले साल ही अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।


Oppo Find N3 Flip के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और रिव्यू (Oppo Find N3 Flip Specifications, Features And Review):

Oppo Find N3 Flip के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और रिव्यू (Oppo Find N3 Flip Specifications, Features And Review) की बात करें तो इस फोन के फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। प्रोसेसर के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट और 8 cores सीपीयू स्पीड कोर मिलता है। 

डिस्प्ले की बात करें तो ये फोन 6.8 इंच FHD, 120Hz रिफ्रेश रेट मेन और 3.26 इंच SD और 60Hz रिफ्रेश रेट कवर स्क्रीन के साथ आता है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो ओप्पो Find N3 Flip फोल्डेबल फोन 12GB रैम + 256GB रोम कैपेसिटी के साथ LPDDR5x रैम टाइप और UFS4.0 रोम को सपोर्ट करता है। बैटरी और चार्जिंग के लिए इस फोन में 4300mAh बैटरी और 44W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलता है। कैमरा की बात करें तो इस फोन फोन में 50MP Main Camera, 32MP Telephoto Camera, 48MP Ultra-wide Angle Camera मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Tags:    

Similar News