9,500mAh बैटरी, तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Oppo Pad 3, जानें कीमत

Oppo Pad 3 को सबसे पहले चीन में लॉन्च करेगा फिर इसके बाद ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा। इस पैड में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-05-07 10:16 GMT

Oppo Pad 3: ओप्पो अपने अपकमिंग पैड को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपने अपकमिंग पैड Oppo Pad 3 को सबसे पहले चीन में लॉन्च करेगा फिर इसके बाद ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा। इस पैड में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। दरअसल हाल ही में पॉपुलर चीनी टेक टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Oppo Pad 3 से जुड़े कुछ स्‍पेक्‍स और फीचर्स के बारे में जानकारी शेयर किए हैं। 

उनका दावा है कि, नए ओपो पैड में 9,500mAh की होगी। इसके अलावा इसका डिस्‍प्‍ले का साइज भी पिछले ओपो पैड से बड़ा हो सकता है। इस पैड में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। तो ऐसे में आइए जानते हैं Oppo Pad 3 के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में:

Oppo Pad 3 के फीचर्स और लॉन्च डेट (Oppo Pad 3 Features And Launch Date):

Oppo Pad 3 के फीचर्स और लॉन्च डेट की बात करें तो Oppo Pad 3 में सबसे लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही इसमें यूजर्स को 16 जीबी रैम भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें इंटरनल स्‍टोरेज 512 GB भी हो सकता है। 


बता दें कि, इस पैड की तुलना Oppo Pad 2 से हो सकती है। इस पैड में 11.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 7:5 और रिफ्रेश रेट 144Hz है। वहीं इस पैड में डॉल्बी विजन वाली डिस्प्ले 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर्स और 88% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो आदि फीचर्स मिल सकता है। ये टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस होने वाला है। इसके अलावा इस अपकमिंग Oppo Pad 3 में प्रोसेसर के लेवल पर बड़ा अपग्रेड हो सकता है। ये Oppo Pad 2 से काफी मिलता जुलता होगा। 

वहीं Oppo Pad 2 के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस पैड के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। ये टैबलेट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा Oppo Pad 2 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। बता दें कि, इस टैबलेट में 9,510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि, Oppo Pad 3 का ग्‍लोबल लॉन्‍च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कयास ये भी लगाया जा रहा है कि, चीन के बाहर ये पैड शायद ही लॉन्‍च हो। 

Tags:    

Similar News