Redmi K50i 5G: Redmi भारत में ला रहा नया 5G स्मार्टफोन जानिए, होंगी यह बेहतरीन फीचर्स

Redmi K50i 5G Launch : Redmi भारत में जल्द ही K-सीरीज के अपने नए 5G स्मार्टफोन Redmi K50i 5G को भारत में लांच कर सकता है। बता दें यह फोन Redmi 11TPro+ का रीब्रांडेड संस्करण होगा।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-07-07 07:47 GMT

Redmi K50i (Image Credit : Social Media)

Redmi K50i 5G Launch : Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi जल्द ही अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है। Redmi ने अपने ट्विटर एकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस साल 20 जुलाई को Redmi अपने नए 5G स्मार्टफोन Redmi K50i 5G को भारत में अनावरण करेगा। Redmi ने हाल ही में चीन में अपने T सीरीज के स्मार्टफोन Redmi 11TPro और Redmi 11TPro+ को लांच किया था, माना जा रहा की Redmi K50i 5G इसी फ़ोन का रीब्रांडेड संस्करण हो सकता है।

Redmi K50i 5G के लॉन्चिंग तारीख को लेकर फिलहाल रेडमी की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा कि कंपनी इस नए 5G स्मार्टफोन को 6GB तथा 8GB रैम वेरिएंट में लांच करेगी। बता दें Redmi 11TPro और Redmi 11TPro+ दोनों ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक ही तरह थे हालांकि Redmi 11TPro+ में फास्ट चार्जिंग और बैटरी कैपेसिटी Redmi 11TPro अपेक्षा अधिक दी गई थी। आइए जानते हैं Redmi K50i 5G के स्पेसिफिकेशन फॉर कीमत के बारे में।

Redmi K50i 5G स्पेसिफिकेशंस

Redmi K50i 5G Specification को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया मगर माना जा रहा है यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट तथा Android 12 द्वारा संचालित होगा। Redmi K50i 5G Display को लेकर अनुमान लगाया जा रहा कि इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला, 6.6 इंच का एक Full HD + IPS डिस्पले होगा।

Redmi K50i 5G Camera की बात करें तो इस फ़ोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने का अनुमान है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल हो सकता है। Redmi K50i 5G Battery 5080mAh होने का अनुमान है, जो 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। बता दें इस फोन को रेडमी 2 प्राइम वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है जिसमें पहला 6GB तथा दूसरा 8GB रैम वेरिएंट हो सकता है।

Redmi K50i 5G की कीमत (अपेक्षित)

Redmi K50i 5G Price को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई घोषणा नहीं किया गया है। हालांकि यह फ़ोन Redmi 11T Pro+ का एक रीब्रांडेड हो सकता है जिससे अनुमान लगाया जा रहा कि इस फोन की कीमत भी Redmi 11T Pro+ के तरह हो होगा। चीन में जब Redmi 11T Pro+ 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल को लांच किया गया था तब इसकी कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,260 रुपये) थी। वहीं जब Redmi Note 11T Pro को लॉन्च किया गया था तो इसकी कीमत CNY ​​1,799 (लगभग 20,930 रुपये) थी। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतों के हिसाब से भारत में लांचिंग के बाद Redmi K50i 5G की कीमत 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

Tags:    

Similar News