Redmi K80 And Redmi K80 Pro: धांसू फीचर्स के साथ होगा लॉन्च,जानें कीमत

Redmi K80 And Redmi K80 Pro Price: रेडमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही K70 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-07-10 10:12 GMT

Redmi K80 And Redmi K80 Pro

Redmi K80 And Redmi K80 Pro Price: रेडमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही K70 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इसके बाद कंपनी K80 सीरीज भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज के तहत Redmi K80 और Redmi K80 Pro को लॉन्च किया जाएगा। तो ऐसे में आइए जानते हैं Redmi K80 और Redmi K80 Pro के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से:

Redmi K80 और Redmi K80 Pro के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Redmi K80 And Redmi K80 Pro Features)

Redmi K80 और Redmi K80 Pro के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Redmi K80 And Redmi K80 Pro Features, Price And Launch Date) की बात करें तो इस सीरीज के तहत आने वाले फोन के फीचर्स काफी तगड़े होंगे। Redmi K80 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और Redmi K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 चिपसेट मिल सकता है। फिल्हाल डिस्प्ले साइज के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट के अनुसार, Redmi K80 Pro में 2K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है।


K80 Pro फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। इस सीरीज के तहत आने वाले फोन का कैमरा भी तगड़ा होगा। Redmi K80 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो K80 Pro डिवाइस में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। हालांकि, Redmi K80 फोन के चिपसेट के अलावा अन्य जानकारी फिल्हाल अभी सामने नहीं आई है।

Redmi K80 And Redmi K80 Pro के लॉन्च डेट और कीमत की बात करें तो इस फोन के लॉन्च डेट और कीमत को लेकर फिल्हाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी जल्द ही इसके बारे में आधिकारिक जानकारी दे सकती है। 

Tags:    

Similar News