Redmi Note 5 Bud Review: इस इयरबड को खरीदने की कर रहे प्लानिंग तो पहले जान लें इसका रिव्यू

Redmi Note 5 Bud Review: Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसका नाम Redmi Buds 5 है। यह 38 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-02-27 06:11 GMT

Redmi Note 5 Bud Review: अगर आप Redmi Earbuds खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले इसके रिव्यू के बारे में पढ़ना चाहिए। दरअसल Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च किया है, जिसका नाम Redmi Buds 5 है। बता दें यह एक TWS Earbuds है, जिसमें कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। Redmi Buds 5 को कंपनी ने #SuperBuds टैग के साथ प्रजेंट किया है। तो अगर आप भी इस इयरबड को खरीदने की प्लानिंग कर रहे तो यहां जान लें इसका रिव्यू 

Redmi Note 5 Bud Review

Redmi Note 5 Bud की बात करें तो यह कई फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें 46dB Active Noise Cancellation फीचर है, जिसमें तीन मोड्स को शामिल किया गया है। ऐसे में यह आपको आस-पास होने वाले एक्टिविटी के बारे में भी बताता है। दरअसल Xiaomi का दावा है कि, यह 38 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को फास्ट चार्जिंग भी मिलेगा। यह TWS 5 मिनट के चार्जिंग में 2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक भी दे सकते हैं।

Full View

Redmi Buds 5 की कीमत 

Redmi Buds 5 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 2,999 रुपये है। वहीं इसकी सेल 20 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जिसे यूजर्स Mi.com, Amazon.in, Flipkart, Mi Homes, और अन्य Xiaomi रिटेल पार्टनर के पास से खरीद सकते हैं। बता दें इस पर लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर भी मिल रहा है। Redmi Note 13 Series के स्मार्टफोन या Xiaomi और Redmi Pad के साथ इन बड्स को खरीदने पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। यह Earbud यह तीन कलर ऑप्शन में आता है, जो Fusion Purple, Fusion Black और Fusion White हैं। इस शानदार  Earbud पर आपको 500 रुपये का ऑफर भी मिल रहा है। आप इस इयरबुड को खरीद सकते हैं। 

Tags:    

Similar News