Redmi Pad SE Review: 8000mAh बैटरी और कई तगड़े फीचर्स से लैस है रेडमी, जानें Review

Redmi Pad SE Review: Redmi ने अपने तगड़े फीचर्स वाले Redmi Pad SE को बाजार में उतारा था। तभी से इस टैबलेट की डिमांड काफी हाई है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-05-12 09:33 GMT

Redmi Pad SE Review: रेडमी भारत में काफी पॉपुलर ब्रांड बन चुका है। यूजर्स को इस कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स काफी पसंद आते हैं। टैबलेट से लेकर स्मार्टफोन, इयरबड्स तक यूजर्स Redmi ब्रांड काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Redmi Pad SE को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 

दरअसल Redmi ने अपने तगड़े फीचर्स वाले Redmi Pad SE को बाजार में उतारा था। तभी से इस टैबलेट की डिमांड काफी हाई है। जिसका कारण है इस टैबलेट के तगड़े फीचर्स। Redmi Pad SE में यूजर्स को 8000mAh की बैटरी के साथ 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा भी Redmi Pad SE के कई अन्य स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं। अगर आप भी इस प्रोडक्ट्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आप इसका रिव्यू जान लें। तो आइए जानते हैं Redmi Pad SE का रिव्यू, फीचर्स और कीमत के बारे में:

Redmi Pad SE के फीचर्स और रिव्यू (Redmi पद SE Features And Review):

Redmi Pad SE के फीचर्स और रिव्यू की बात करें तो इसमें यूजर्स के लिए Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। ये डिवाइस 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इतना ही नहीं इसमें 11-inch का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं Redmi Pad SE टैबलेट के बैटरी की बात करें तो इसमें यूजर्स के लिए 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।


रेडमी के Pad SE की खसियात ये है कि, इसमें 11-inch की WUXGA LCD स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं स्क्रीन पीक ब्राइटनेस 400 Nits की है। ये टैबलेट Snapdragon 680 प्रोसेसर पर भी काम करता है। बता दें कि, टैबलेट Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। 

Redmi Pad SE के कैमरे की बात क्रेन तो इस टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। Redmi Pad SE के कनेक्टिविटी की बात करें तो ये डिवाइस डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है। इन सभी फीचर्स के अलावा भी इस डिवाइस में और भी कई अन्य स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं। जो काफी तगड़े हैं। 

Redmi Pad SE की कीमत (Redmi Pad SE Price):

Redmi Pad SE की कीमत की बात करें तो शाओमी द्वारा इस डिवाइस को तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है। Redmi Pad SE के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 12,999 रुपए है तो वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का दाम 14,999 रुपए है। बता दें कि, Redmi Pad SE को यूजर्स ग्रेफाइट ग्रे, लैवेंडर पर्पल और मिंट ग्रीन में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, ये डिवाइस Amazon, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। Redmi Pad SE के इस टैबलेट पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ICICI Bank कार्ड्स पर मिल रहा है।  

Tags:    

Similar News