Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Galaxy Z Flip 5: कौन सा फोन है बेहतर

Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Samsung Galaxy Z Flip 5: सैमसंग ने हाल ही में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किया है। इस फोन में कई तगड़े फीचर्स मिल रहे हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-07-13 15:37 GMT

Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Samsung Galaxy Z Flip 5

Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Samsung Galaxy Z Flip 5: सैमसंग ने हाल ही में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किया है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिल रहे हैं। हालांकि इस फोन के लॉन्च होते ही इसकी तुलना Samsung Galaxy Z Flip 5 से हो रही। ये दोनों ही फोन फीचर्स के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Samsung Galaxy Z Flip 6 vs Galaxy Z Flip 5 में से कौन सा फोन है बेहतर: 

Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत (Samsung Galaxy Z Flip 6 Features, Review And Price):

Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत (Samsung Galaxy Z Flip 6 Features, Review And Price) की बात करें तो ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। Samsung Galaxy Z Flip 6 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिलता है। ये फोन 6.7-इंच FHD डायनामिक AMOLED 2X मेन स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में 3.4-इंच IPS सेकेंडरी स्क्रीन दिया गया है। ये फोन AI-बेस्ड इंटरप्रेटर, चैट असिस्ट, सर्किल टू सर्च और कुछ AI फीचर्स के साथ आता है। 

इस फोन में यूजर्स को 4,000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन 50MP OIS 12MP अल्ट्रावाइड रियर और 10MP सेल्फी शूटर को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में वाई-फाई 6 मिलता है। ये फोन ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB टाइप-C पोर्ट के अलावा 12GB RAM के साथ दो मैमोरी वेरिएंट्स में आता है। Samsung Galaxy Z Flip 6 फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत करीब 1 लाख रुपए है। 


Samsung Galaxy Z Flip 5 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत (Samsung Galaxy Z Flip 5 Features, Review And Price):

Samsung Galaxy Z Flip 5 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत (Samsung Galaxy Z Flip 5 Features, Review And Price) की बात करें तो Samsung Galaxy Z Flip 5 में 6.7-inch का Full HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। कवर स्क्रीन पर 3.4-inch का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है। इस फोन में 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का स्टोरेज मिलता है।

कंपनी ने इस हैंडसेट को Android 13 पर बेस्ड OneUI के साथ लॉन्च किया था। हालांकि, अब इस पर Android 14 का अपडेट भी मिल जाता है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 12MP का है। इस फोन के फ्रंट में कंपनी ने 10MP का सेल्फी कैमरा दिया है। ये हैंडसेट 3700mAh की बैटरी और 25W की चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और पावर शेयरिंग का फीचर दिया गया है। ये स्मार्टफोन IPX8 रेटिंग के साथ आता है। Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत की बात करें तो ये फोन दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ था। इस फोन के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 99,999 रुपए और 8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपए है। 

Tags:    

Similar News