Vivo V21e 5G ग्लोबल बाजार में ले सकता है एंट्री, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Vivo 21 e 5 G Smartphone:स्मार्टफोन कंपनी Vivo नए मॉडल Vivo 21e 5 G को जल्द मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-13 11:18 GMT

Vivo 21 e 5 G स्मार्टफोन (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Vivo 21 e 5 G Smartphone : वीवो स्मार्टफोन कंपनी मार्केट में आए दिन नए स्मार्टफोन (new smartphone) को लॉन्च करती है। स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपने नए मॉडल Vivo 21 e 5 G को जल्द मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन को एचडी डिस्प्ले के साथ जल्द ही ग्लोबल बाजार (global market) में लॉन्च किया जा सकता है।

वीवो कंपनी जल्द ही Vivo 21 e 5 G को ग्लोबल बाजार में उतारा जाएगा। इस स्मार्टफोन में Media Tek Dimensity 700 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिल सकता है। इसके साथ यह स्मार्टफोन कई बड़ी कंपनी Redmi note 10 5 G, Redmi 8 5 G जैसे स्मार्टफोन कंपनियों को टक्कर देने वाली है।

Vivo 21 e 5 G स्मार्टफोन फीचर्स

Vivo 21 e स्मार्टफोन में 4000 mAh की बैटरी देने की उम्मीद जताई जा रही है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 64 MP का प्राइमरी लेंस के साथ 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ 32 mp का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 पर काम करेगा।

Vivo 21 e स्मार्टफोन की कीमत

स्मार्टफोम Vivo 21 e के मॉडल 5 G की कीमत 20,000 रुपए से लेकर 29,000 रुपए के बीच रखी गई है। अभी वीवो कंपनी ने Vivo 21 e 5 G मॉडल की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने Vivo Y 73 को भारत में पेश किया था।  

Tags:    

Similar News