Whatsapp: व्हाट्सएप में मिलेगा अब नया फीचर, अब अपनी फोटोज से खुद बनाएं स्टिकर

Whatsapp New Feature: व्हाट्सएप अक्सर अपने यूजर्स के लिए नया-नया और दिसचस्प फीचर लॉन्च करता रहता है। साथ ही कई बदलाव भी करता रहता है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-12 15:51 GMT

Whatsapp New Feature: व्हाट्सएप अक्सर अपने यूजर्स के लिए नया-नया और दिसचस्प फीचर लॉन्च करता रहता है। साथ ही कई बदलाव भी करता रहता है। अब व्हाट्सएप ने एक नया फिचर अपने यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। जिसके बाद यूजर्स अब खुद से ही मजेदार स्टिकर क्रिएट कर सकते हैं।

अब फोटो से खुद बनाएं व्हाट्सएप स्टीकर (Whatsapp Sticker)

व्हाट्सएप के नए फीचर के मुताबिक अब आप खुद ही स्टिकर बना सकते हैं। दरअसल व्हाट्सएप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। व्हाट्सएप द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि, अब आप अपनी तस्वीरों को स्टिकर में बदल सकते हैं या मौजूदा स्टिकर को एडिट भी कर सकते हैं। अब इसे आईओएस पर शुरू किया जा रहा है। फिल्हाल यह फीचर ios यूजर्स के लिए लाया गया है। आईओएस यूजर्स को खुद का स्टिकर बनाने, एडिट और शेयर करने की सुविधा मिली है। आप खुद से ही अपनी तस्वीरों से अलग अलग तरह के आसानी से स्टिकर बना सकते हैं। 


दरअसल व्हाट्सएप के एडिटिंग टूल के साथ, आप स्टिकर को टेक्स्ट, ड्राइंग और अन्य स्टिकर को कवर करने के साथ साथ कस्टमाइज भी कर सकते हैं। जब आप कोई कस्टम स्टिकर भेजते हैं, तो यह खुद ही आपके स्टिकर ट्रे में सेव हो जाता है। ताकि आप जब चाहें इसका फिर से उपयोग कर सकते हैं। 

फोटो से स्टिकर कैसे बनाएं

फोटो से स्टिकर बनाने के लिए आपको सबसे पहले टेक्स्ट बॉक्स के दाईं ओर स्टिकर पर क्लिक करना होगा और फिर अपने स्टिकर ट्रे को क्लिक करना है। वहां से स्टिकर बनाने के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी गैलरी से एक फोटो चुनें।

फिर आप एक कटआउट का चयन करके और उसमें टेक्स्ट,स्टिकर या फोटो जोड़कर अपने स्टिकर को पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं। जब आपका प्रोसेस पूरा हो जाए, तो आप अपना स्टिकर भेज सकते हैं। 

Tags:    

Similar News