Xiaomi Mix Flip Features: इसमें मिलेगा खास फीचर, लीक हुई डिटेल, जानें कीमत

Xiaomi Mix Flip Features: को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल फोन ने हाल ही में चीन में 3C सर्टिफिकेशन पास कर लिया है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-05-14 07:30 GMT

Xiaomi Mix Flip Features: भारत में Xiaomi काफी पॉपुलर मोबाइल ब्रांड है। यूजर्स को इसके सभी प्रोडक्ट्स काफी पसंद आते हैं। अब वहीं इन दिनों Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन चर्चा में है। बता दें कि, Xiaomi Mix Flip को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल फोन ने हाल ही में चीन में 3C सर्टिफिकेशन पास कर लिया है। जिसके बाद ये उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इस फोल्डेबल डिवाइस में 67W चार्जिंग सपोर्ट देने वाली है। वहीं इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इस फोन के पैनल पर Leica लोगो देखा जा सकता है। इसके अलावा ये फोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस है। 

Xiaomi Mix Flip में डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इतना ही नहीं कैमरे को लेकर कंपनी ने Leica के साथ पार्टनरशिप की है। वहीं इस फोन के दूसरे आधे हिस्से पर गोल्ड फिनिश दिया गया है। इसके अलावा यहां फोन के पैनल के नीचे Xiaomi का लोगो देखा जा सकता है। ये फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आ सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी होगा। तो आइए जानते हैं Xiaomi Mix Flip में क्या क्या मिलेंगे फीचर्स और साथ ही जानें Xiaomi Mix Flip का लॉन्च डेट और कीमत: 

Xiaomi Mix Flip का फीचर्स और लॉन्च डेट (Xiaomi Mix Flip Features And Launch Date):

Xiaomi Mix Flip का फीचर्स और लॉन्च डेट की बात करें तो इस फोन में Omnivision OV60A ½.8 सेंसर मिल सकता है, जो कि 2X टेलीफोटो कैमरा के रूप में आ सकता है। इसके अलावा इस फोन में वायरलेस चार्जिंग हो सकती है। इसके अलावा ये डिवाइस वॉटर रसिस्टेंट रेटिंग के साथ आने वाला है। वहीं Xiaomi Mix Flip में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है। इसके अलावा शाओमी के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट भी यूजर्स को देखने को मिल सकता है। 


Xiaomi Mix Flip के कैमरे की बात करें तो ये फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आ सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी होगा। वहीं प्राइमरी डिस्प्ले को फ्रंट कैमरा और एकसमान बेजेल्स के लिए बीच में होल-पंच स्लॉट के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा रेकटेंगुलर कवर स्क्रीन को रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे रखा गया है। इस मॉड्यूल में एलईडी यूनिट्स के साथ दो रियर कैमरा सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा भी इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी तगड़े हैं। 

वहीं अगर Xiaomi Mix Flip के लॉन्च डेट की बात करें तो ये फोन भारत में लॉन्च नहीं होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि, ये फोन कई देशों जैसे यूरोप, टर्की आदि में लॉन्च होगा लेकिन भारत में इसके लॉन्च की बात अभी तक सामने नहीं सामने आई है।   

Xiaomi Mix Flip की कीमत (Xiaomi Mix Flip Price):

Xiaomi Mix Flip की कीमत की बात करें तो कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 90000 रुपए के आसपास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Tags:    

Similar News