Top 5 Famous Temples: भारत के इन मंदिरों में बिना धोती के एंट्री नहीं कर सकते हैं पुरुष
Top 5 Famous Temples: भारत में कई सारे मंदिर मौजूद है जो अपने चमत्कार और कहानियों की वजह से पहचाने जाते हैं। हम आपको उन मंदिरों की जानकारी देते हैं जहां पर ड्रेस कोड के बिना दर्शन करना असंभव है।;
Temples Men Must Wear Dhoti For Darshan (Photos - Social Media)
Top 5 Famous Temples: भारत के अलग-अलग राज्यों और वहां के शहरों में कई सारे धार्मिक तीर्थ स्थल मौजूद है जो अपने इतिहास और परंपराओं की वजह से प्रसिद्ध है। सभी मंदिरों का अलग-अलग महत्व और कहानी है और त्योहारों के मौके पर यहां विशेष भीड़ देखने को मिलतीहै। देशभर में भगवान शिव, माता दुर्गा, लक्ष्मी, श्री गणेश, काली, विष्णु और कार्तिकेय भगवान के कई सारे मंदिर मौजूद है। यहां पर हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। आज हम आपको भारत के ऐसे मंदिरों के बारे में बताते हैं जहां दर्शन करने के लिए ड्रेस कोड का पालन करना पड़ता है।
महाकाल मंदिर (Mahakal Temple)
उज्जैन में मौजूद विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर दुनिया भर में पहचान रखता है। यहां होने वाली भस्म आरती दुनिया भर में प्रसिद्ध है और इसके दर्शन करने के लिए महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती पहनना पड़ती है। इसके बिना उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता।
Mahakal Temple
घृष्णेश्वर मंदिर (Ghrishneshwar Temple)
यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भगवान शिव को समर्पित किया गया है। यह मंदिर दौलताबाद से 10 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और इसे अंतिम ज्योर्तिलिंग कहा जाता है। इसका निर्माण अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया था और रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पुरुषों को यहां बिना धोती के अनुमति नहीं दी जाती।
Ghrishneshwar Temple
तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple)
तिरुपति बालाजी का मंदिर दुनिया भर में प्रसिद्ध है और यह जगत के पालनहार विष्णु जी को समर्पित किया गया है, जहां वह वेंकटेश्वर स्वरूप में विराजित हैं। तिरुपति बालाजी के मंदिर को तिरुमल मंदिर के नाम से भी पहचाना जाता है क्योंकि यह इस शहर में मौजूदहै। यहां पर महिलाओं को दर्शन करने के लिए साड़ी पहनना पड़ती है और पुरुष बिना धोती के दर्शन नहीं कर सकते।
Tirupati Balaji Temple
महाबलेश्वर मंदिर (Mahabaleshwar Temple)
महाराष्ट्र के सतारा जिले में महाबलेश्वर मंदिर मौजूद है। यहां पर जो शिवलिंग स्थापित है उसे स्वयंभू बताया जाता है। गर्भगृह में जो शिवलिंग है उसे महालिंगम कहा जाता है। यहां पर प्रवेश का कोई शुल्क नहीं है लेकिन ड्रेस कोड के मुताबिक ही आप दर्शन कर सकते हैं।
Mahabaleshwar Temple
पद्मनाभस्वामी मंदिर (Padmanabhaswamy Temple)
तेरी में मौजूद मंदिर भगवान विष्णु को समझते किया गया है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा शेषनाग पर शयन मुद्रा में विराजित है। रोजाना हजारों लाखों की संख्या में लोग यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। मार्तंड राजा ने इस मंदिर का निर्माण करवायाथा। यहां दर्शन करने के लिए महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती पहनना पड़ती है।
Padmanabhaswamy Temple